![]()
हरियाणा रोडवेज की बसों में परिचालकों की मनमानी और यात्रियों के साथ बदसलूकी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पानीपत के एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर के साथ सामने आया है, जहां रोहतक डिपो की बस के कंडक्टर ने महज 35 रुपए के बकाया पैसे मांगने पर यात्री के साथ न केवल बहसबाजी की, बल्कि उसे पीट देने तक की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं, चालक-परिचालक ने यात्री को उसके निर्धारित स्टॉप पर उतारने के बजाय बस आगे बढ़ा दी। पीड़ित नर्सिंग ऑफिसर ने जब कंडक्टर की इस हरकत का अपने मोबाइल में वीडियो बनाया, तो बात हाथापाई तक पहुंच गई। 15 रुपए की टिकट पर दिए थे 50, बकाया मांगने पर विवाद प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से सनौली निवासी और हाल में पानीपत टोल प्लाजा के पास रह रहे नर्सिंग ऑफिसर अनिरुद्ध करीब दो दिन पहले घरौंडा टोल प्लाजा से घरौंडा बस स्टैंड के लिए हरियाणा रोडवेज (रोहतक डिपो) की बस में सवार हुए थे। सफर का किराया 15 रुपए था, जिसके लिए अनिरुद्ध ने कंडक्टर को 50 रुपए का नोट दिया। कंडक्टर ने खुल्ले पैसे न होने की बात कहकर टिकट के पीछे 35 रुपए बकाया लिख दिए और स्टॉपेज आने से पहले लेने को कहा। स्टॉप पर नहीं रोकी बस, आगे तक ले गए जबरन अनिरुद्ध का आरोप है कि घरौंडा बस स्टैंड से ठीक पहले उनका उतरने का स्टॉप आया, जहां आमतौर पर बस रुकती है। उन्होंने कंडक्टर से अपने बकाया 35 रुपए मांगे। इस पर कंडक्टर ने पैसे देने से साफ मना कर दिया। इसी बीच ड्राइवर ने भी बस आगे बढ़ा दी। अनिरुद्ध लगातार बस रोकने और उतारने की गुहार लगाते रहे, लेकिन कर्मचारियों ने उनकी एक न सुनी और उन्हें उनके स्टॉप से काफी आगे ले गए। 30 रुपए दे दो, 5 रख लो, फिर भी अड़ा रहा कंडक्टर जब अनिरुद्ध ने विवाद बढ़ता देख यहां तक कहा कि 35 नहीं तो 30 रुपए दे दो, 5 रुपए आप रख लो, तब भी कंडक्टर अपनी जिद्द पर अड़ा रहा। अनिरुद्ध ने जब अपने मोबाइल से इस पूरी मनमानी और अभद्रता की वीडियो बनानी शुरू की, तो कंडक्टर भड़क गया और कहने लगा- ज्यादा बकवास न कर, नहीं तो पीटेगा अब। पैसे नहीं देता, रोहतक डिपो आकर ले लेना। दोनों के बीच हुई तीखी बहसबाजी के मुख्य अंश यात्री ने उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद परिवहन विभाग के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। पीड़ित नर्सिंग ऑफिसर अनिरुद्ध का कहना है कि रोडवेज कर्मचारी आए दिन आम यात्रियों के साथ ऐसा ही दुर्व्यवहार करते हैं और बकाया पैसे हड़प लेते हैं। पीड़ित ने वीडियो को सोशल मीडिया पर डालते हुए रोडवेज के उच्च अधिकारियों और रोहतक डिपो महाप्रबंधक से संबंधित कंडक्टर और ड्राइवर के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
Source link
हरियाणा रोडवेज बस में कंडक्टर की मनमर्जी, VIDEO:₹35 बकाया मांगने पर यात्री से अभद्रता, पीटने की दी धमकी; बोला- रोहतक आकर लियो पैसे
