Headlines

हरियाणा रोडवेज यूनियन की मंत्री विज से वार्ता में सहमति:बोले-महीनेभर में मांग पूरी करने का दिया आश्वासन, हड़ताल की दी थी चेतावनी




हरियाणा रोडवेज यूनियन की मंगलवार देर शाम को परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ हुई वार्ता में मांगों को लेकर सहमति बन गई है। वार्ता के बाद यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि परिवहन मंत्री ने उनकी मांगों को लेकर एक महीने में पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसी आधार पर उनकी मंत्री से सहमति बनी है। ऐसे में सभी जिलों के प्रतिनिधियों से 21 और 22 सितंबर को होने वाली हड़ताल पर भी चर्चा की जाएगी। फिर अभी ऐसा कोई विचार नहीं है। पिछले लंबे समय से यूनियन कर्मचारियों की मांगों को लेकर लड़ाई लड़ रही थी। इसके लिए धरने-प्रदर्शन व मंत्री आवास का घेराव तक किया। सिरसा यूनियन भी मीटिंग कर विचार कर अगला फैसला लेगी। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि मीटिंग पर इस पर चर्चा नहीं हुई है। अब रोडवेज ड्राइवर और कंडक्टर के साथ होने वाले झगड़ों के मामले के निपटने के लिए भी सभी जिलों में नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे। इससे कर्मचारियों की समस्याएं कम होगी। इसका परिवहन मंत्री ने उनको आश्वासन दिया है। यह जानकारी स्टेट यूनियन पदाधिकारियों ने मीटिंग के बाद मीडिया को दिए बयान में दी। यूनियन प्रधान को करवानी पड़ती थी जमानत
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि जब भी कभी रोडवेज ड्राइवर या कंडक्टर का कोई झगड़ा होता है तो यूनियन प्रधान को ही पुलिस थाने से लेकर उनकी जमानत तक करवानी पड़ती है। उनकी सुनने के लिए कोई अधिकारी नहीं आता है और न ही कोई सुनवाई करता था।
कई बार बस में अक्सर शरारती तत्व कर्मचारियों के साथ झगड़ा करते हैं। ऐसे में नोडल अधिकारी का होना आवश्यक है, ताकि कर्मचारियों की शिकायत पर कार्रवाई की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *