![]()
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज 12 सितंबर को सिरसा दौरे पर आएंगे। यहां वे बरनाला रोड स्थित पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक (ग्रीवेंस मीटिंग) लेंगे। मीटिंग में कुल 15 शिकायतें रखी जाएंगी। इनमें एक लंबित और 14 नई शिकायतों पर सुनवाई होनी है। सीएम आने से पहले ही कुछ शिकायतों पर सहमति बन गई है। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई है। रात्रि को ही पुलिसफोर्स यहां पहुंच गई और शहर में चौक-चौराहों पर मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने बरनाला रोड पर काफी सख्ती कर दी है और वाहन चालकों की भी चेकिंग की जाएगी। सीएम यहां हवाई सफर कर आ सकते हैं। इसके चलते रूट चार्ट बना लिया गया है। वहीं, कांग्रेस विधायक और इनेलो विधायकों की ओर से मीटिंग में आने को लेकर कोई सूचना नहीं है और न ही प्रशासन ने कोई अधिकारिक सूचना जारी की है। पिछली बार भी कोई विधायक नहीं आया था। इस दौरान बीजेपी के सभी नेता भी पहुंचेंगे। इस खबर को लगातार अपडेट किया जाएगा। 9.30 बजे मीटिंग में आने के आदेश
प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपनी-अपनी शिकायतों से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड और आवश्यक दस्तावेज लेकर सुबह 9:30 बजे उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी शिकायतकर्ताओं को भी बुलाया गया है। किसी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी :एसपी पुलिस प्रशासन ने सीएम सुरक्षा के चलते करीब 650 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए हैं। कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की कड़ी निगरानी है। एसपी ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम आने से पहले उठाया कचरा लोगों के अनुसार, सिरसा शहर में गली-सड़क, पेयजल और सीवरेज से जुड़ी समस्याएं लंबे समय से लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई हैं। ऐसे में इस बार यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि निर्धारित शिकायतों के अलावा आमजन की ओर से उठाए जाने वाले स्थानीय मुद्दों पर भी सुनवाई होती है या नहीं।
Source link
हरियाणा सीएम नायब सैनी आज सिरसा में:ग्रीवेंस मीटिंग में 15 शिकायतें सुनेंगे, वाहनों का रूट चार्ट बनाया, पुलिस की तैनाती
