Headlines

हरियाणा-35 लाख लाभार्थियों के खातों में ₹1129 करोड़ ट्रांसफर:लाडो लक्ष्मी की किश्त जारी; CM बोले-अब तक ₹2 हजार करोड़ बहू-बेटियों के अकाउंट में भेजे




हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के 35.06 लाख पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 1129.05 करोड़ रुपए की राशि DBT के जरिए ट्रांसफर की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त जारी कर दी गई है। इसके तहत 10 लाख 10 हजार लाभार्थी बहनों-बेटियों के खातों में 212 करोड़ 16 लाख रुपए डाले गए हैं। अब तक योजना की 11 किस्तों में 2,254 करोड़ 47 लाख रुपए की राशि लाभार्थियों को दी जा चुकी है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *