![]()
पंचकूला स्थित हरियाणा बीजेपी के प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में एक भव्य धन्यवाद और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान संगठन के पूर्व पदाधिकारियों के उत्कृष्ट योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विदाई दी गई, वहीं नए पदभार संभालने वाले नेताओं का ढोल-नगाड़ों और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। समारोह में हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां, पूर्व सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर और पूर्व संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा के कार्यकाल और योगदान को याद करते हुए उनका धन्यवाद किया गया और भावभीनी विदाई दी गई। इसके साथ ही, हरियाणा बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार अभिनंदन किया गया। प्रदेशाध्यक्ष ने की पूनिया की तारीफ कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने निवर्तमान टीम के प्रयासों की सराहना की और नए संगठन महामंत्री पवन राणा को संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की शुभकामनाएं दीं। मंत्रिमंडल से लेकर पूर्व मंत्रियों का जमावड़ा समारोह में राज्य सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी, महिपाल सिंह ढांडा, कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर सिंह, रणबीर सिंह गंगवा, विपुल गोयल, श्याम सिंह राणा, खेल मंत्री गौरव गौतम और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर समेत कई विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कंवरपाल गुर्जर, डॉ. बनवारी लाल, कमलेश ढांडा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, चेयरमैन व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी विशेष रूप से पहुंचे।
Source link
हरियाणा BJP पूर्व प्रभारी पूनिया ने छोड़ा चार्ज:पंचकूला के 'पंचकमल' में चल रहा समारोह, सीएम सैनी व प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना शामिल
