Headlines

हरियाणा CM के दौरे से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट:नूंह पुलिस का एक्शन, MLA आफताब अहमद ने VIDEO डाला; गुरुग्राम में काले झंडे दिखाए थे




मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नूंह दौरे से पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ गया है। नूंह विधायक और कांग्रेस दल के उपनेता चौधरी आफताब अहमद ने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुबीन तेडिया सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने पर भाजपा सरकार की आलोचना की है। आफताब अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री के मेवात आगमन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट करना सरकार की कार्रवाई को दर्शाता है। उन्होंने जोर दिया कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उसके सवालों का जवाब देना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुबीन तेडिया को उनके पुनहाना स्थित निवास पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं सहित हाउस अरेस्ट किया। तेडिया ने कहा कि सरकार पुलिस बल का उपयोग कर उन्हें घर में नजरबंद कर सकती है, लेकिन उनकी आवाज को दबा नहीं सकती। मुबीन तेडिया ने यह भी कहा कि उनका संघर्ष जारी रहेगा और कांग्रेस युवाओं तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाती रहेगी। आफताब अहमद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कांग्रेस को वोट चोरी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को उठाने से रोकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्रवाई या हाउस अरेस्ट से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी। मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से नूंह की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया है और सरकार के खिलाफ अपना विरोध जारी रखने की बात कही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *