![]()
हांसी बार एसोसिएशन के चुनाव में एडवोकेट सुदेश यादव प्रधान चुने गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट चंद्रभान यादव को 85 वोटों से हराया। बार एसोसिएशन के कुल 642 सदस्यों में से 594 वकीलों ने वोट डाले। वोटिंग बार लाइब्रेरी में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक हुई। प्रधान पद के लिए सुदेश यादव को 286 वोट मिले, जबकि चंद्रभान यादव को 201 वोट मिले। कुछ वोट रद्द भी किए गए। सुदेश यादव की जीत के बाद उनके समर्थकों ने बार परिसर में ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। अजय सचदेवा बने उप प्रधान उप प्रधान पद पर एडवोकेट अजय सचदेवा ने जीत हासिल की। उन्होंने एडवोकेट कमल कुमार गर्ग को 53 वोटों से हराया। कमल कुमार गर्ग को 269 वोट मिले। सचिव पद पर एडवोकेट जितेंद्र सिहाग ने एडवोकेट आशुतोष अरोड़ा को 131 वोटों से हराया। सह-सचिव पद पर जैस्मिन ने सबसे ज्यादा 236 वोट हासिल कर जीत हासिल की। अनिता जांगड़ा को 185 और किरण जांगड़ा को 150 वोट मिले। महिला आरक्षित उप प्रधान पद पर एडवोकेट नीलम का अकेला नामांकन आने से उन्हें निर्विरोध चुना गया। खजांची पद पर अश्वनी कुमार दूहन और लाइब्रेरी इंचार्ज पद पर जयदेव भी निर्विरोध चुने गए। शांतिपूर्ण तरीके से हुए चुनाव निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट रोहित कलसन ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से पूरे हुए। सुदेश यादव को प्रधान, अजय सचदेवा को उप प्रधान, जितेंद्र सिहाग को सचिव और जैस्मिन को सह-सचिव चुना गया। नीलम को महिला आरक्षित उपप्रधान, जयदेव को लाइब्रेरी इंचार्ज और अश्वनी कुमार दूहन को खजांची पद पर निर्विरोध चुना गया। इन प्रत्याशियों ने भरे थे नामांकन प्रधान पद के लिए सुदेश यादव, चंद्रभान यादव, ललित शर्मा और कमल सीमार ने नामांकन भरे थे। उपप्रधान पद के लिए अजय सचदेवा और कमल कुमार गर्ग ने नामांकन भरा था। सचिव पद के लिए जितेंद्र सिहाग, आशुतोष अरोड़ा और मोहित ढिल्लो ने नामांकन भरा। सह-सचिव पद के लिए जैस्मिन, अनिता जांगड़ा और किरण जांगड़ा ने नामांकन भरा। खजांची पद के लिए अश्वनी कुमार दूहन और लाइब्रेरी इंचार्ज पद के लिए जयदेव ने नामांकन भरा था।
Source link
हांसी बार एसोसिएशन के प्रधान बने सुदेश यादव:चंद्रभान यादव को 85 वोटों से हराया; अजय सचदेवा उपप्रधान, जितेंद्र सिहाग सचिव चुने गए
