Headlines

हांसी में परचून दुकानदार ने की आत्महत्या:दुकान में लगाया फंदा, सुसाइड नोट भी मिला; पैसों के लेन-देन का जिक्र




हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव बुड़ाना में गुरुवार को एक परचून दुकानदार ने अपनी दुकान के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 63 वर्षीय जगबीर निवासी बुड़ाना के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पैसों के लेन-देन का जिक्र होने की बात सामने आई है। जगबीर गांव की मुख्य सड़क पर परचून की दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से बीमार भी रहते थे। गुरुवार को हुई इस घटना का पता चलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया सूचना मिलने पर थाना नारनौंद के प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर इसमें पैसों के लेन-देन से जुड़े कारणों का उल्लेख होने की बात सामने आई है। पुलिस सुसाइड नोट में लिखी गई बातों की पुष्टि कर रही है। मामले की जांच कर रही पुलिस मृतक अपने पीछे 2 बेटों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना नारनौंद पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और सुसाइड नोट के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *