Headlines

हांसी में सफाई कर्मचारियों ने फिर किया प्रदर्शन:वेतन-अलाउंस न मिलने पर नाराज, 30 सितंबर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी




हांसी में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं अग्निशमन विभाग कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) लक्षित सरीन की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए सरकार के आदेशों के बावजूद हड़ताल अवधि का वेतन जारी नहीं करने और रिस्क अलाउंस नहीं देने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने कहा कि करीब 2 माह से एक साल तक की अवधि का तेल और साबुन खरीदकर कार्यालय में रखा हुआ है, लेकिन उसका कर्मचारियों को वितरण नहीं किया जा रहा। उनका कहना था कि सरकार के साथ हड़ताल को लेकर समझौता हो चुका है और सरकार की ओर से संबंधित पत्र भी जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन कर्मचारियों को उनका हक देने में देरी कर रहा है। कर्मचारियों ने मंगलवार तक अल्टीमेटम दिया प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने डीएमसी से वार्ता करने का प्रयास किया। कर्मचारियों का आरोप है कि डीएमसी अपनी सीट छोड़कर चले गए और नोटिस लेने से भी मना कर दिया। इससे कर्मचारियों में और रोष बढ़ गया। कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर 29 तारीख मंगलवार तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह बुधवार से हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इस दौरान शहर में सफाई व्यवस्था के लिए डीएमसी जिम्मेदार होंगे। इस बारे में डीएमसी लक्षित शरीन से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। जिला प्रधान बोले- दोबारा हड़ताल शुरू करने के लिए मजबूर जिला प्रधान सलेवान सारसर और इकाई प्रधान बलजीत सारसर ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की मांगों, हड़ताल अवधि के वेतन और अन्य देय सुविधाओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारी दोबारा हड़ताल शुरू करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि इसके कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी डीएमसी और स्थानीय प्रशासन की होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *