![]()
हरियाणा के हांसी में सेक्टर-6 में शनिवार रात एक मकान में चोरी हो गई। चोरों ने घर से 30 तोले से ज्यादा सोने के जेवर और करीब 60 से 70 हजार रुपए नकदी चुरा ली। चोरी के समय मकान मालिक संजय गर्ग का परिवार पंचायती रामलीला मैदान में चल रहे जागरण में गया हुआ था। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-6 में संजय गर्ग किराए पर रहते हैं। शनिवार रात उनका पूरा परिवार जागरण में शामिल होने गया था। देर रात जब परिवार के कुछ सदस्य घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखने पर सामान बिखरा पड़ा था और घर में रखे जेवर व नकदी गायब थी। पुलिस ने घटनास्थल का किया मुआयना परिजनों ने बताया कि चोर मकान में घुसने के लिए कई ताले तोड़कर अंदर आए थे। इस चोरी में करीब 30 तोले से ज्यादा सोने के गहने और 60 से 70 हजार रुपए की नकदी चोरी होने का पता चला है।चोरी की सूचना मिलते ही अनाज मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। मामले की जांच में जुटी टीम पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच रही है, ताकि चोरों की पहचान हो सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार के सदस्य शिवम गर्ग धार्मिक कार्यक्रम करने वाले ग्रुप के उपप्रधान भी हैं। चोरों ने परिवार के धार्मिक कार्यक्रम में जाने का फायदा उठाया।
Source link
हांसी में 30 तोले सोना-70 हजार कैश चौरी:ताले तोड़कर घर में घुसे चोर; जागरण में गया था परिवार
