Headlines

बटाला में एक युवक गिरफ्तार:पुलिस ने 30 गोलियां बरामद की, आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज




बटाला में थाना फतेहगढ़ चूडिय़ां पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 30 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दविंदरपाल निवासी फतेहगढ़ चूडिय़ां के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ गुरमिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि एसएसपी बटाला डॉ. महताब सिंह और डीएसपी फतेहगढ़ चूडिय़ां ललित कुमार के निर्देश पर इलाके में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। SHO बोले- नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी इसी के तहत एएसआई रमन कुमार पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान सिविल अस्पताल फतेहगढ़ चूडिय़ां के पास शमशानघाट के नजदीक पुलिस ने दविंदरपाल को शक के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 30 नशीली गोलियां बरामद हुईं। एसएचओ ने कहा कि इलाके में नशे की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *