हांसी में BJP ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:भाजपा नेत्री बोलीं-प्रदर्शनकारी लड़कियों ने पुलिस को अश्लील इशारे किए, भटक गई हैं




दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला राजनीतिक बयानबाजी के बीच चर्चा में आ गया है। हांसी में सोमवार शाम भाजपा जिला कार्यालय पर राहुल गांधी का पुतला दहन करने पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव डॉ. दिव्या सेठी ने प्रदर्शनकारी छात्राओं के व्यवहार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्राओं ने पहले हंगामा किया और पुलिस व आर्मी के जवानों को अश्लील इशारे किए। दिव्या सेठी ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर बात सच नहीं होती। मामले को केवल छात्राओं के पक्ष से नहीं, बल्कि दोनों पक्षों के नजरिए से देखना चाहिए। बोलीं- पत्रकार को ऐसी बात नहीं करनी चाहिए बातचीत के दौरान पत्रकार ने छात्राओं को कथित तौर पर घसीटे जाने, लात-मुक्के मारने और उनके निजी अंगों को छूने से जुड़े आरोपों पर सवाल किया। इस पर दिव्या सेठी ने कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है पत्रकार भाईसाब को तो ऐसी बात करनी ही नहीं चाहिए।’ उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्राओं पर भटकने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पता नहीं है कि वे किस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। हालांकि, उनके इन बयानों के बीच छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोप भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। पुलिसकर्मियों की गलती पर कार्रवाई की मांग दिव्या सेठी ने कहा कि यदि पुलिसकर्मियों ने छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया है और इसकी पुष्टि होती है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गलत व्यवहार करने वाला व्यक्ति किसी भी पक्ष का हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उनके बयान में एक तरफ प्रदर्शनकारी छात्राओं के व्यवहार पर सवाल उठाए गए, तो दूसरी तरफ पुलिसकर्मियों की गलती साबित होने पर कार्रवाई की मांग भी की गई। BJP कार्यालय पर किया गया पुतला दहन सोमवार शाम हांसी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव डॉ. दिव्या सेठी और जिला अध्यक्ष नीलम जांगड़ा समेत महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *