![]()
एप्पल कंपनी के वितरक एवं रियर स्टेट डीलर से दो युवकों एवं एक युवती द्वारा 22 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता से आरोपी स्वयं को बड़ा खरीददार बताकर मिले थे और 9 मंहगे मोबाइल और नदगी कुल 14 लाख रुपये ले लिया। तीनों ने पैसे नहीं लौटाये तो शिकायत थाने में की गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बौरीपारा निवासी आदित्य हर्षवर्घन गुप्ता ने कोतवाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सितंबर 2025 में एक परिचित के माध्यम से उसका परिचय नमनाकला निवासी आयुष सिंह से हुआ था। आयुश सिंह ने स्वयं को बड़े स्तर का खरीदार बताकर एप्पल उत्पाद बड़ी मात्रा में खरीदने का प्रस्ताव दिया। उसने गारंटी के तौर पर संजय सिंह व मोनिका मलिक से मुलाकात कराई। उधार में लिए 9 एप्पल मोबाइल, नगदी भी ली आदित्य हर्षवर्धन गुप्ता ने बताया कि आयुष सिंह पर भरोसा कर उसने 12 अक्टूबर 2025 से 6 दिसंबर 2025 के बीच एप्पल के आईफोन 16 प्लस, आईफोन 17 व आईफोन 17 प्रो मॉडल के कुल 9 मोबाइल उधार में दिया। इनकी कीमती 8 लाख 80 हजार रुपये से अधिक है। आयुष सिंह ने दिसंबर 2025 के प्रथम सप्ताह में कान्हा मोाबाइल के माध्यम से व्यापारिक भुगतान हेतु रखी गई नगद राशि 11 लाख 50 हजार रुपये बिना अनुमति पार्ट-पार्ट में कार्ड स्वाइप कराकर ले ली। 23 दिसंबर 2025 को आयुष सिंह ने ने दो दिन के लिए पैसे की आवश्यकता बताकर कन्हा मोबाइल में मेरे कार्ड से एक लाख 70 हजार एवं 24 दिसंबर 2025 को 80 हजार रुपये ले लिया।
शिकायतकर्ता ने बताया है कि उसने पैसे मांगे तो तीनों आरोपियों ने संयुक्त रूप से लिखित आश्वासन दिया किमूलधन के अतिरिक्त पैसे वे ब्याज सहित वापस करेंगे। पुलिस ने दर्ज किया अपराध शिकायतकर्ता ने बताया कि बाद में उन्होंने पैसे वापस मांगे तो तीनों ने उसे धमकी दी और झूठे मामले में फंसाने की चेतावनी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने 22 लाख रुपये से अधिक की राशि के गबन के मामले में आयुष सिंह, संजय सिंह एवं मोनिका मलिक तीनों निवासी नमनाकला के खिलाफ धारा 318(4), 316, 61(2) एवं 351 बीएनएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
Source link
सरगुजा में एप्पल के वितरक से 22 लाख की ठगी:स्वयं को बड़ा खरीददार बता 9 फोन, 14 लाख रुपये नगद लिया, एफआईआर दर्ज
