Headlines

हाइटैक जेल: 13 माह पहले उद्घाटन; 5 माह में 5:5 माह में 5 वारदात; रेवाड़ी में जेल सुपरीटेंडेंट सहित 8 हो चुके सस्पेंड




रेवाड़ी की जिला जेल का उद्घानटन मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जून 2025 में किया था। जिसके बाद जेल को पुराना कोर्ट रोड से नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया। नई जेल को प्रदेश की हाइटैक जेलों में से एक माना जाता है। करीब 13 माह की इस जेल में पिछले 5 माह में 5 वारदात हो चुकी है। जिनमें एक साथ दो कैदियों का फरार होना और एक कैदी की मौत का मामला भी शामिल है। जेल ब्रेक मामले में जेल सुपरीटेंडेंट सहित 8 कर्मचारी सस्पेंड हुए। गुरुवार शाम जेल में बंद हवालाती द्वारा स्वय के हाथ पर हमले और सेनिटाइजर पीने की घटना ने हाइटैक जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए है। पहले हमला, फिर पीया सेनिटाइजर एक्स सर्विसमैन व उनकी पत्नी को 54 दिन हाउस अरेस्ट कर एक करोड़ 89 लाख की ठगी की शिकायत दी। साइबर पुलिस ने 5 मई को जींद की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी मनोज को गिरफ्तार किया। जिसे कोर्ट ने जेल भेज दिया। विनोद ने गुरुवार की शाम बाथरूम में पानी रोकने की जाली से हाथ पर हमला किया। जेल डिस्पेंसरी में जाने के बाद वहां रखा सेनिटाइजर पी लिया। जिसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जानिए जेल में कब क्या हुआ 28 मार्च को जेल से साइबर ठगी के आरोपी दो हवालाती फरार हो गए। शाम को गिनती के समय जेल प्रशासन को इसका पता चला। जांच में सामने आया कि आरोपी सीढ़ी से 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागे। उत्तर प्रदेश रामपुर के 22 वर्षीय फैजान और इटावा के 21 वर्षीय जाहिद साइबर ठगी के आरोपी थे। इस मामले में जेल एसपी सुरेंद्र दलाल के अलावा पांच हेड वार्डर और दो वार्डर सस्पेंड हो चुके हैं। हालांकि दोनों को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। दो ने खाया नशीला पदार्थ 13 जुलाई को नशीला पदार्थ बिगड़ने से दो कैदियों की तबीयत बिगड़ी। जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां से रोहतक रेफर कर दिया। एक पोस्को एक्ट में सजा काट रहा था तथा कुछ दिन पहले उसे भौडसी जेल से रेवाड़ी शिफ्ट किया गया था। जेल अधिकारियों ने सफाई के दौरान धतूरे के बीच खाने की बात कही थी। हवालाती की हो चुकी मौत 27 जुलाई को जेल में बंद साइबर ठगी के आरोपी महाराष्ट्र निवासी 40 वर्षीय राहुल राजेन्द्र कदम की मौत हो गई थी। साइबर पुलिस ने ठगी के मामले में महाराष्ट्र के कोल्हापुर के गजानन महाराज नगर संभाजी नगर निवासी 40 वर्षीय राहुल राजेन्द्र कदम और महाराष्ट्र कोल्हापुर के शिवनेरी अपार्टमैन्ट हाल आबाद फुलेवाडी फर्सट बस स्टाप दत्ता मंदिर बाजुला कोल्हापुर निवासी संतोष मधुसूदन नार्वेकर को 24 जुलाई को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने दोनों को 25 जुलाई को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दो गुटों में चले लात- घुसे 30 जुलाई को जेल में बैरक का गेट खोलने के विवाद में दो गुटों में लात- घुसे चले। जिसमें माजरा के सरपंच रविंद्र हाथी सहित उनके 9 साथियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। उस दिन के नंबरदार द्वारा गेट नहीं खोलने से हाथी गुट नाराज हो गया और गेट खुलते ही हमला कर दिया। हमले में गुरुग्राम के बधवाडी निवासी हवालाती रोशन, रेवाड़ी के मुक्तिवाड़ा निवासी वेदप्रकाश व गुज्जरवाड़ा निवासी इंद्र को चोटें आई थी। जेल में पुख्ता सुरक्षा जेल सुपरीटेंडेंट रेशम सिंह ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों जेल का कार्यभार संभाला है। जेल में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध है। मनोज मानसिक रूप से परेशान है और जेल से बाहर अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। मानसिक परेशानी के चलते ही उसने बाथरूम और डिस्पेंसरी में यह कदम उठाया। जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। जो कमियां सामने आ रही हैं, समय के साथ उन्हें भी दूर किया जा रहा है। नोट: इसमें वीडियो कुछ समय बाद लगा दूंगा, अभी कोई काम आ गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *