Headlines

हिमाचल की DC के पिता की पीटकर हत्या:सीएम सुक्खू ने जताया शोक, राजस्थान में स्टोन क्रशर को लेकर था विवाद




हिमाचल प्रदेश में लाहौल स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता एवं पूर्व विधायक अंतर सिंह भड़ाना ((68)) की पीटकर हत्या कर दी गई। अतर सिंह राजस्थान विधानसभा में विधायक रहे हैं। जानकारी के अनुसार भरतपुर जिले के वैर थाना क्षेत्र के भौंड़ा गांव में अतर सिंह भड़ाना की खनन लीज और स्टोन क्रशर प्लांट था। अतर सिंह रविवार शाम को प्लांट पर पहुंचे थे। वहां ग्रामीणों और भड़ाना पक्ष के लोगों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद मारपीट हुई। यहां क्रेशर प्लांट को लेकर उनका ग्रामीणों से करीब 4 साल से विवाद चल रहा था। आरोप है कि रविवार शाम कुछ ग्रामीणों ने अतर सिंह और उनके सहयोगी गगन शर्मा पर हमला कर दिया। हमले में घायल अतर सिंह को वैर अस्पताल से जयपुर के SMS अस्पताल में रेफर किया गया। जहां रात 11:30 बजे उनकी मौत हो गई। 2003 में बीजेपी के टिकट पर बयाना से विधायक बने अतर सिंह 2003 में बयाना से भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे। भड़ाना पर हमले के बाद भौंडा गांव में पुलिस बल तैनात है। उनकी IAS बेटी किरण भड़ाना अभी हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की डीसी हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया दुख हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किरण भड़ाना के पिता और पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। राजस्थान में रह रहा था परिवार अतर सिंह भड़ाना मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे। मगर उनका परिवार 30 साल से राजस्थान में रह रहा था। वह भौंड़ा गांव स्थित अपने क्रेशर प्लांट के पास बने मकान में रहते थे। उनके तीन बेटियां और एक बेटा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *