![]()
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बीती रात में तेज बारिश हुई। राज्य में आज भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कांगड़ा और मंडी जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं चंबा, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अन्य जिलों में किसी प्रकार की मौसम चेतावनी नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार- आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ने लगेगा। इसके बाद 27 जुलाई तक प्रदेश के केवल कुछेक हिस्सों में ही हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा या हल्के बादल छाए रहेंगे, जिससे लोगों को लगातार हो रही बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
मानसून सीजन में नॉर्मल से 14% कम बारिश हालांकि मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। एक जून से 21 जुलाई के बीच प्रदेश में सामान्य तौर पर 266.4 मिलीमीटर वर्षा होती है, जबकि इस वर्ष केवल 230.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। जिला स्तर पर बिलासपुर में 27 प्रतिशत, हमीरपुर में 42 प्रतिशत, मंडी में 30 प्रतिशत, सिरमौर में 4 प्रतिशत और ऊना में 3 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं चंबा में 6 प्रतिशत, कांगड़ा में 19 प्रतिशत और लाहौल-स्पीति में 42 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बारिश से तापमान में भारी गिरावट दूसरी ओर, बीते दो दिनों की बारिश से प्रदेशभर में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 11.1 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। कांगड़ा में तापमान 7.1 डिग्री की गिरावट के बाद 25.9 डिग्री और भुंतर में 5.7 डिग्री कम होकर 25.4 डिग्री सेल्सियस रह गया। अन्य शहरों में भी तापमान में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।
Source link
हिमाचल के कांगड़ा-मंडी में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट:कल से कमजोर पड़ेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस; अब तक सामान्य से 14% कम बरसे बादल
