![]()
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के 20 से 28 सितंबर तक विदेश दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनके विभागों का जिम्मा दो अन्य मंत्रियों को दिया गया है। PWD महकमे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह देखेंगे, जबकि शहरी विकास विभाग का जिम्मा नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी को सौंपा गया है। यह व्यवस्था विक्रमादित्य सिंह के वापस लौटने तक लागू रहेगी। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने शनिवार देर शाम अधिसूचना जारी कर दी है। GAD के सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि विक्रमादित्य सिंह कल से 28 सितंबर तक राज्य से बाहर रहेंगे। कामकामज प्रभावित न हो, इसलिए दूसरे मंत्रियों को जिम्मा इसी अवधि में विभागों के कामकाज में किसी तरह का व्यवधान न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। आदेश की प्रतियां राज्यपाल के सचिव, मुख्यमंत्री/मंत्रियों के निजी सचिव, विधानसभा अध्यक्ष के निजी सचिव और मुख्य सचिव के निजी सचिव को भी सूचना के लिए भेजी गई हैं। ब्राजील दौरे पर गए विक्रमादित्य और अधिकारी बता दें कि विक्रमादित्य सिंह शहरी विकास विभाग के एक प्रोजेक्ट के तहत अधिकारियों के साथ ब्राजील दौरे पर गए हैं। विक्रमादित्य के साथ अधिकारी भी ब्राजील गए है। विदेश गए अधिकारियों के विभागों का जिम्मा भी दूसरे अधिकारियों को दिया जा रहा है। इसे लेकर जल्द अधिसूचना जारी की जाएगी।
Source link
हिमाचल के मंत्री अनिरुद्ध सिंह को PWD महकमा:राजेश धर्माणी को शहरी विकास विभाग; विक्रमादित्य सिंह अधिकारियों के साथ ब्राजील दौरे पर गए
