Headlines

हिमाचल के सुनील भारतीय तटरक्षक बल के उपमहानिदेशक बने:21 वर्ष की सेवा के बाद मिली प्रमोशन; CM सुक्खू और अनुराग ठाकुर ने दी बधाई




हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर की बड़सर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिझड़ी के गांव पंगा निवासी सुनील दत्त भारतीय तटरक्षक बल में उप महानिदेशक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। यह पदोन्नति 21 वर्षों की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा के बाद हुई है। शिक्षक दंपति के घर जन्मे सुनील दत्त की प्रारंभिक शिक्षा सैनिक स्कूल सुजानपुर से हुई। उन्होंने वर्ष 2005 में भारतीय तटरक्षक बल में हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में अपनी सेवाएं देना शुरू किया था। वीरता पुरस्कार से भी हो चुके सम्मानित अपनी 21 वर्षों की सेवा के दौरान, उन्होंने कई महत्वपूर्ण मिशनों में देश के प्रति अपनी ड्यूटी को निष्ठा और ईमानदारी से निभाया है। वर्ष 2024 में उन्हें भारतीय तटरक्षक वीरता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। सुक्खू सहित कई नेताओं ने दी बधाई सुनील दत्त को इस पदोन्नति पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, सांसद अनुराग ठाकुर, बड़सर विधानसभा के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और मंडल अध्यक्ष ढटवाल यशवीर पट्याल ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *