Headlines

हिमाचल के IAS विवेक भाटिया केंद्र में डायरेक्टर नियुक्त:7 दिन में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले तीसरे IAS; पहले राकेश-निपुण के आदेश




हिमाचल प्रदेश कैडर के 2011 बैच के IAS अधिकारी विवेक भाटिया भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले है। केंद्र ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने आज जारी आदेश में उन्हें युवा कार्यक्रम विभाग नई दिल्ली में डायरेक्टर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति केंद्रीय स्टाफिंग स्कीम के तहत 5 वर्ष की अवधि या अगले आदेश तक की गई है। DOPT ने हिमाचल के मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि विवेक भाटिया को तत्काल वर्तमान जिम्मेदारियों से कार्यमुक्त कर नई दिल्ली में पदभार ग्रहण करने के लिए भेजा जाए। आदेश के अनुसार, अधिकारी को नियुक्ति आदेश जारी होने के 3 सप्ताह के भीतर नए पद पर जॉइन करना होगा। ऐसा नहीं करने पर केंद्रीय स्टाफिंग स्कीम से डिबारमेंट की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। 7 दिन में तीसरे IAS केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे विवेक भाटिया पिछले 7 दिनों के भीतर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले तीसरे IAS अधिकारी है। बीते कल ही IAS राकेश कुमार प्रजापति को डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेन (DPIIT) नई दिल्ली में डायरेक्टर के पद पर सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के तहत नियुक्त किया गया है। सात दिन पहले हिमाचल के IAS निपुण जिंदल को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की केंद्र से अनुमति मिली है। निपुण जिंदल को इकोनोमिक अफेयर में डिप्टी सेक्रेटरी की जिम्मेदारी मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *