Headlines

हिमाचल गवर्नर बोले-सनातन धर्म को नीचा दिखा रही कुछ ताकतें:कहा-धर्म विरोधी बात करने वालों के खिलाफ खड़े हों; संत बाबा बालजी से लिया आशीर्वाद




हिमाचल प्रदेश के गवर्नर कविन्द्र गुप्ता गुरुवार को ऊना के कोटलाकलां स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर पहुंचे। वे यहां चल रहे जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय संत बाबा बालजी महाराज से आशीर्वाद लिया। हमीरपुर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी उनके साथ थे। कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि जो भी हमारे धर्म के खिलाफ गलत बात करेगा, हम उसके विरुद्ध खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने भी कंस और अन्य लोगों का नाश किया था। उस समय देवताओं और असुरों के बीच लड़ाई होती थी। उन्होंने आगे कहा कि आज कई ताकतें सनातन धर्म को नीचा दिखाने में लगी हैं। बहुत से लोग बाहरी ताकतों के इशारे पर हमारे धर्म के खिलाफ प्रचार करते हैं। आने वाली पीढ़ी को अपने धर्म, महापुरुषों की मिलेगी जानकारी गवर्नर ने बताया कि हमारा सनातन धर्म सबसे प्राचीन है। उन्होंने जोर दिया कि हमारी आने वाली पीढ़ी को अपने धर्म, महापुरुषों और भगवान के बारे में पूरी जानकारी मिलनी चाहिए। उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि उनके पिता गीता प्रेस गोरखपुर की किताबें लाते थे, जिनमें भगवान और महापुरुषों की कहानियां होती थीं। हर साल जम्मू में मनाते हैं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कविन्द्र गुप्ता ने अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया, जिनकी वजह से उन्हें बाबा बालजी के दर्शन का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि संत महात्मा समाज को सही दिशा देते हैं और हमें धर्म के प्रति जागरूक करते हैं। उनका आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि वे हर साल जम्मू में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाते हैं। इस बार उन्हें बाबा बालजी के दर्शन और जनता के बीच आने का अवसर मिला। उन्होंने हिमाचल वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *