![]()
भरतपुर जिले के रूपवास इलाके का एक झगड़े का वीडियो सामने आया है। दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर जमकर लाठी डंडे चले। यह पूरी घटना वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कैमरे में कैद कर ली। घटना में एक पक्ष एक व्यक्ति और एक महिला घायल हुई है। अभी तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस में शिकायत नहीं दी है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। झगड़े का वीडियो आया सामने रूपवास थाना अधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि घटना नगला देविया गांव की है। जल सिंह और कप्तान पक्ष में आज सुबह जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। एक पक्ष के दो लोग हुए घायल घटना में जलसिंह और उसके परिवार की महिला मुन्नी देवी घायल हुई है। दोनों का इलाज रूपवास अस्पताल में जारी है। कप्तान पक्ष से अभी तक कोई भी घायल सामने नहीं आया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की टीम मौके पर गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, VIDEO:एक दूसरे पर किया लाठी-डंडों से हमला, दो लोग घायल
