Headlines

हिमाचल-डिप्टी CM के सुरक्षा अधिकारी की गाड़ी का टायर फटा:खेतों में पलटने से बाल-बाल बचे; उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली




हिमाचल के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी DSP बिन्नी मिन्हास की बोलेरो गाड़ी का टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर हरोली-रामपुर पुल के पास खेतों में जा गिरी। इस हादसे में बिन्नी मिन्हास बाल-बाल बच गए। उन्हें इलाज के लिए रीजनल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। यह घटना शनिवार को हुई, जब डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री हरोली विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। डीएसपी बिन्नी मिन्हास की गाड़ी उनके काफिले में शामिल थी। हरोली-रामपुर पुल के पास अचानक टायर फटने से गाड़ी खेतों में जा गिरी। इस हादसे में बिन्नी मिन्हास सुरक्षित रहे। गाड़ी के चालक को कोई चोट नहीं आई है। हादसे की खबर मिलते ही डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री अपना दौरा बीच में छोड़कर रीजनल अस्पताल ऊना पहुंचे। उन्होंने बिन्नी मिन्हास का हालचाल पूछा और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉक्टरों ने उनका सीटी स्कैन और अन्य जरूरी जांचें कीं। डॉक्टरों ने बताया कि बिन्नी मिन्हास को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। एक घंटे तक रीजनल अस्पताल में रहे डिप्टी सीएम डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री करीब एक घंटे तक रीजनल अस्पताल में मौजूद रहे। वह लगातार डॉक्टरों से बिन्नी मिन्हास के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते रहे। अपने सुरक्षा अधिकारी की जांच पूरी होने तक डिप्टी सीएम अस्पताल में ही रुके रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *