Headlines

हिमाचल- थार पर पत्थर गिरा, पंजाब के श्रद्धालु की मौत:सनरूफ तोड़ते हुए गाड़ी के भीतर पहुंचा; मणिमहेश जा रहे थे 4 दोस्त




हिमाचल प्रदेश के चंबा-भरमौर मार्ग पर बुधवार तड़के एक वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। हादसे में पंजाब के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार तड़के करीब तीन बजे पंजाब के इंदौरा निवासी चार श्रद्धालु थार वाहन से मणिमहेश यात्रा पर जा रहे थे। चंबा के मेहला के पास अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर वाहन पर आ गिरा। पत्थर सनरूफ को तोड़ते हुए सीधे वाहन के अंदर जा पहुंचा। हादसे में होशियारपुर के मलियां गांव निवासी माखन सिंह (40), पुत्र शरवन सिंह, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद माखन सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार गाड़ी में 4 युवक सवार थे। अन्य युवक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पहाड़ों पर इन दिनों सावधानी जरूरी बता दें कि, पहाड़ों पर निरंतर बारिश हो रही है। इससे जगह-जगह लैंडस्लाइड और पत्थर गिरने की घटनाएं पेश आती रहती है। ऐसे में सावधानी जरूरी है। खासकर चंबा-भरमौर मार्ग पर ऐसे हादसे होते रहते हैं। अब भगवान भोले की मशहूर मणिमहेश यात्रा भी शुरू हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *