Headlines

हिमाचल में आज भारी बारिश के आसार:कई स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका ;IMD ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट किया जारी




हिमाचल में मानसून रफ्तार पकड़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के शिमला केंद्र ने 2 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका के चलते कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंडी, कांगड़ा, शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, चंबा और कुल्लू के कुछ क्षेत्रों में आज भारी वर्षा हो सकती हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, चट्टानें गिरने, नदियों और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने तथा निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। विभाग ने आम जनता को नदी-नालों और खड्डों के किनारे जाने से बचने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा न करने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह पहाड़ी सड़कों पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को सावधानी बरतने तथा यात्रा से पहले सड़क और मौसम की जानकारी लेने के निर्देश दिए गए हैं। पर्यटकों और स्थानीय लोगों से भी अतिरिक्त सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है। आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को सतर्क रहने के निर्देश प्रशासन ने सभी जिला अधिकारियों और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें, अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन तथा पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *