![]()
हिमाचल प्रदेश में पठानकोट-चंबा नेशनल हाईवे पर बनीखेत के लाहड़ के पास बीती रात कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक आठ महीने का बच्चा दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल है। पुलिस ने सभी के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, यह हादसा बीती रात में हुआ। पुलिस को सुबह पौने सात बजे हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मगर तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। सभी मृतक भरमौर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गैहरा के निवासी बताए जा रहे है। कार में सवाल थे पांच लोग पुलिस ने सुबह के वक्त मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। यह कार ग्राम पंचायत गैहरा निवासी पप्पू राणा की बताई जा रही है। कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस डिपार्टमेंट में तैनात जवान रिपन की भी मौत सूचना के अनुसार, पुलिस डिपार्टमेंट में पौंग डैम में तैनात रिपन का आठ साल का बच्चा कुछ दिन से बीमार था। परिवार के चार लोग बच्चे को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ लेकर गए थे। बीती रात में वापस लौटते वक्त हादसा हो गया। हादसे के कारणों का नहीं चल पाया पता हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत गैहरा की प्रधान इंदू ने इस हादसे की पुष्टि की है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों और क्षेत्रवासियों में गहरा दुख है। प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
Source link
हिमाचल में एक परिवार के 5 लोगों की मौत:पठानकोट-चंबा हाईवे पर खाई में गिरी कार, PGI चंडीगढ़ से वापस लौटते वक्त हादसा
