Headlines

Punjab & Chandigarh Weather Alert


चंडीगढ़ और पठानकोट में सुबह से तेज बारिश हो रही है।

चंडीगढ़ और पंजाब के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को पंजाब और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। आज राजपुरा, डेराबस्सी, मोहाली, चंडीगढ़, खरड़, चमक

.

इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर और मोहाली जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और जलभराव की आशंका जताई गई है। यह अलर्ट आज सुबह 11:35 बजे तक प्रभावी रहेगा।

मोहाली के फेज-2 में तेज बारिश हो रही है।

मोहाली के फेज-2 में तेज बारिश हो रही है।

भाखड़ा और पोंग बांधों में पानी का स्तर बढ़ रहा

भाखड़ा और पोंग दोनों बांधों में इस समय पानी का स्तर बढ़ रहा है। दोनों बांधों में आने वाला पानी, छोड़े जा रहे पानी की मात्रा से अधिक है, जिसके कारण जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। भाखड़ा डैम का मौजूदा जलस्तर 1595.38 फीट है, जबकि इसका डेंजर लेवल 1680 फीट निर्धारित है। यानी बांध अभी खतरे के निशान से करीब 84.62 फीट नीचे है।

वहीं, पोंग डैम का जलस्तर 1331.58 फीट है और इसका डेंजर लेवल 1390 फीट है। इसमें अभी करीब 58.42 फीट पानी की क्षमता बाकी है। यदि बारिश और पानी की आवक इसी स्तर पर बनी रहती है तो भाखड़ा डैम को डेंजर लेवल तक पहुंचने में करीब 20 से 30 दिन। पोंग डैम को 15 से 25 दिन लग सकते हैं।

फरीदकोट 42.1°C के साथ सबसे गर्म

बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। फरीदकोट 42.1 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। अन्य प्रमुख शहरों में बठिंडा एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस, आनंदपुर साहिब का 39 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट का 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 35.4 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आनंदपुर साहिब और थीन बांध में अच्छी बारिश

24 घंटों के दौरान पंजाब के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 25.5 मिमी वर्षा पठानकोट के थीन बांध क्षेत्र में हुई, जबकि आनंदपुर साहिब में 21.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा लुधियाना में 14 मिमी और अमृतसर में 0.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

—————————– बारिश से जुड़ी यह भी पढ़ें:-

चंबा में फ्लैश फ्लड से तबाही, घरों में घुसा मलबा:10 गाड़ियां दबी; शिमला में भी मूसलाधार बरसात, आज 2 जिलों में अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के चंबा में सोमवार रात भारी बारिश हुई। इससे सरोल मोहल्ले में फ्लैश फ्लड आ गया। आधी रात में लोग अपनी जान बचाने को घरों से बाहर भागे। बारिश के बाद मलबा लोगों के घरों में घुस गया। इससे कई घरों को नुकसान हुआ है। एक मकान की पूरी मंजिल तक मलबे में दब गई। यह भी पढ़ें:-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *