![]()
कांगड़ा पुलिस ने शुक्रवार को 2 युवकों को 15.85 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की सीआईए टीम ने पठानकोट-कांगड़ा नेशनल हाईवे पर गज पुल (राजोल) के पास एक निजी बस से उन्हें पकड़ा। यह कार्रवाई प्रदेश सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। पकड़े गए आरोपियों में एक बिहार और दूसरा कांगड़ा का रहने वाला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पठानकोट से आ रही एक निजी बस (HP 68 B 0147) में नशीले पदार्थ लाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सीआईए टीम ने गगल थाना क्षेत्र के गज पुल (राजोल) के पास नाकाबंदी की। संदिग्ध बस के मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली। इस दौरान बस में सवार दो युवकों के कब्जे से 15.85 ग्राम हेरोइन मिली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय नूर मोहम्मद उर्फ बांसुरी के रूप में हुई है। वह बिहार के सारण जिले के कन्हौली मनोहर गांव का रहने वाला है। दूसरे आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मोहन बहादुर उर्फ मोनू के रूप में हुई है। वह कांगड़ा जिले के गुप्त गंगा वार्ड नंबर-4 का निवासी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज गगल पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों के सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। इसका मकसद यह जानना है कि चिट्टे की यह खेप कहां से खरीदी गई थी और जिला कांगड़ा में इसे किसे सप्लाई किया जाना था।
Source link
हिमाचल में चिट्टे सहित 2 तस्कर अरेस्ट:पुलिस ने प्राइवेट बस से पकड़ा; एक बिहार, दूसरा कांगड़ा का रहने वाला
