Headlines

हिमाचल में तीन IPS अधिकारियों की ट्रांसफर:DIG संजीव गांधी की सेवाएं पर्सनल डिपार्टमेंट के अधीन, अमित यादव बने SP साइबर क्राइम




हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। राज्यपाल की मंजूरी और सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिशों के बाद गृह विभाग की ओर से यह अधिसूचना जारी की गई है। साल 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी एवं डीआईजी पुलिस (ट्रैफिक, टूरिस्ट एंड रेलवे) संजीव कुमार गांधी की सेवाएं अब कार्मिक विभाग के हवाले कर दी गई हैं। संजीव कुमार गांधी वर्तमान में कुछ महीने पहले ही डीआईजी पुलिस (ट्रैफिक, टूरिस्ट एंड रेलवे) शिमला लगाया था। संजीव कुमार गांधी को आगे किस पद पर तैनाती दी जाती है, इसे लेकर कार्मिक विभाग की ओर से आगामी आदेश जारी किए जा सकते हैं। मयंक चौधरी को सकोह का कमांडेंट लगाया अधिसूचना के अनुसार 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी मयंक चौधरी को पुलिस मुख्यालय शिमला में एसपी (लीव रिजर्व) के पद से स्थानांतरित कर 2nd इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB), सकोह कांगड़ा का कमांडेंट नियुक्त किया गया है। अमित यादव को एसपी साइबर क्राइम लगाया वहीं, 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित यादव, जो अभी 2nd इंडियन रिजर्व बटालियन सकोह के कमांडेंट के पद पर तैनात थे, उन्हें एसपी साइबर क्राइम (CID), शिमला नियुक्त किया गया है। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि तीनों अधिकारियों के तबादले जनहित में तत्काल प्रभाव से किए गए हैं।

खबर अपडेट की जा रही है——



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *