![]()
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा संकेत देते हुए कहा कि सुंदर सिंह ठाकुर जल्द कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। शिमला में मीडिया से बातचीत में सीएम ने प्रदेश में कैबिनेट विस्तार और विभागों में फेरबदल की भी बात कही।
सीएम ने कहा कि पॉलिटिकल अफेयर कमेटी (PAC) मीटिंग के बाद कैबिनेट विस्तार को लेकर फैसला होगा। अभी PAC की बैठक की तारीख तय नहीं हुई है। मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले भी मंच से सुंदर सिंह ठाकुर के मंत्री बनने का ऐलान किया था। ऐसे में अब उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चाओं को और बल मिला है। हिमाचल में सीएम समेत कुल 12 मंत्री हो सकते हैं। मगर सुक्खू कैबिनेट में अभी एक पद खाली पड़ा है और सरकार का लगभग पौने चार साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में खाली पड़े पद को भरने की खूब चर्चाएं है। चर्चा यह भी है कि सीएम सुक्खू एक या दो मंत्रियों को ड्रॉप कर नए की ताजपोशी कर सकते हैं। मगर इसका फैसला PAC में ही होना है। इसी सरकार में सीपीएस रह चुके सुंदर ठाकुर कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर सीएम सुक्खू के करीबी माने जाते हैं। इसी सरकार में वह मुख्य संसदीय सचिव (CPS) रह चुके हैं। मगर हाईकोर्ट के आदेशों के कारण सुंदर सिंह समेत छह सीपीएस पद से हटाए गए थे। इसके बाद से इनके मंत्री बनने की अटकले लगाई जा रही है। सुंदर सिंह ठाकुर का जन्म 5 मई 1965 को कुल्लू के शलांग में हुआ था। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई की और बाद में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से वकालत की। वह बागवानी और होटल व्यवसाय से भी जुड़े हैं। वर्ष 1991 में उन्होंने पहली बार पंचायत समिति का चुनाव जीता था और बाद में कुल्लू पंचायत समिति के अध्यक्ष बने। प्रियंका गांधी के 14 अगस्त को शिमला आने की संभावना सीएम सुक्खू ने प्रियंका गांधी के भी 14 अगस्त को शिमला आने की संभावना भी जताई। उन्होंने कहा कि मंडी के द्वारी में आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूल को प्रियंका गांधी के निर्देशों के बाद तैयार कर दिया गया है। बरसात के बाद इस स्कूल में दोबारा कक्षाएं शुरू होने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल से प्रियंका गांधी का विशेष लगाव है। आपदा के दौरान उन्होंने मंडी के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। इसी दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त स्कूल को देखा था और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न होने देने पर जोर दिया था। प्रियंका गांधी के संभावित दौरे के दौरान इस स्कूल के उद्घाटन की संभावना भी जताई जा रही है। सेब बागवानों को लेकर भी सरकार का बड़ा आश्वासन सीएम ने मंडी मध्यस्थता योजना (MIS) के तहत सेब खरीद को लेकर भी बागवानों को आश्वस्त किया कि सरकार बागवानों की 100 नहीं, बल्कि 200, 300 या 400 बोरी सेब भी खरीदेगी। इसके लिए बागवानों को एमआईएस पोर्टल पर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले सेब सीजन से संबंधित जिन बागवानों को एसडीएम के माध्यम से नोटिस दिए गए हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से रोकने के दिशा-निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं। कहा कि किसी भी बागवान पर जबरन कोई नियम नहीं थोपा जाएगा।
Source link
हिमाचल सीएम ने सुंदर को मंत्री बनाने के संकेत दिए:PAC में कैबिनेट विस्तार का फैसला; सुक्खू बोले-14 अगस्त को आ सकती हैं प्रिंयका गांधी
