Headlines

हिमाचल BJP अध्यक्ष बोले-संसद में चर्चा से भाग रही कांग्रेस:लोकतांत्रिक मर्यादा तोड़ रही; जयराम ने पेपर लीक दोषियों को बचाने का लगाया आरोप




हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं के उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसद में चर्चा से बच रही है और सड़क पर अराजकता फैलाकर अपनी राजनीति चमकाना चाह रही है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करना, भाजपा मुख्यालय का घेराव करना और टकराव का माहौल बनाना लोकतांत्रिक विरोध नहीं, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं को चुनौती देने का प्रयास है। कांग्रेस संसद में चर्चा से बचकर सड़क पर विरोध-प्रदर्शन के जरिए टकराव का माहौल बना रही है। बिंदल ने कहा कि यदि कांग्रेस वास्तव में छात्रों के हितों को लेकर गंभीर है तो उसे संसद में चर्चा कर सरकार के सामने सुझाव रखने चाहिए, न कि सड़क पर राजनीतिक टकराव का माहौल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति जताने के लिए संसद और अन्य संवैधानिक मंच मौजूद हैं तथा भाजपा छात्रों और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में दिलाई जाएगी सजा: बिंदल राजीव बिंदल ने कहा कि पेपर लीक मामलों में आरोपियों को जल्द सजा दिलाने के लिए मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद यह बात कही है। प्रधानमंत्री ने खुद स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में पहले ही सीबीआई जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी, दोबारा परीक्षा और परीक्षा प्रणाली में तकनीकी सुधार जैसे कदम उठाए जा चुके है। नेता प्रतिपक्ष ने सुक्खू सरकार पर हमला बोला नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल में सुक्खू सरकार ने पेपर लीक मामलों में दोषियों को बचाने और जिम्मेदार अधिकारियों को महत्वपूर्ण पद देने का काम किया। ठाकुर ने आरोप लगाया कि सीबीआई की कार्रवाई की संस्तुति के बावजूद जांच रिपोर्ट दबाई गई। हालिया पुलिस भर्ती परीक्षा में भी पेपर लीक और मनी ट्रेल के साक्ष्य सामने आने के बावजूद सरकार ने मामले को दबाने का प्रयास किया। उन्होंने राहुल गांधी से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से इन मामलों पर जवाब मांगने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नीट के मुद्दे पर युवाओं को भड़काकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है, जबकि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *