Headlines

हिमाचल CM बोले-नशे से कमाई संपत्ति जनता की होगी:आलीशान कोठियां-होटल, गाड़ी और जमीन जब्त होंगी; गिरफ्तारी नहीं, पूरा नेटवर्क तोड़ना मकसद




हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नशे के कारोबार से करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति बनाने वाले तस्करों को अब अपनी कमाई का हिसाब देना होगा। नशे से बनाई गई आलीशान कोठियां, होटल, दुकानें, जमीन और महंगी गाड़ियां अब कार्रवाई के दायरे में आएंगी। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की कमाई का हर रुपया अब जनता का होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने करीब 3.27 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। इनमें कोठी, जमीन, होटल, दुकानें, वाहन और बैंक खाते शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों ने जिन परिवारों के बच्चों को इस जाल में फंसाया, उनकी कीमत पर यह संपत्ति खड़ी की गई है। नशा तस्करी के 17 मामलों में 29.95 करोड़ की संपत्ति जब्त सरकार के अनुसार पुलिस जिला नूरपुर में अब तक नशा तस्करी से जुड़े 17 मामलों में 29.95 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कार्रवाई केवल नशा तस्करों को गिरफ्तार करने तक सीमित नहीं रहेगी। नशे के पूरे नेटवर्क, उसकी आर्थिक व्यवस्था और अवैध कमाई से बनाई गई संपत्ति को निशाना बनाया जाएगा। सुक्खू ने कहा कि पुलिस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई की पूरी स्वतंत्रता दी गई है। सरकार की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है। पंचायत स्तर तक की गई नशा माफिया की मैपिंग मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा माफिया की पंचायत स्तर तक मैपिंग की गई है। नशे के कारोबार से जुड़े लोगों और उनके नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को नशे की गिरफ्त में जाने नहीं दिया जाएगा और युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कांग्रेस सरकार ने पीआईटी-एनडीपीएस कानून लागू किया उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पीआईटी-एनडीपीएस कानून लागू किया गया है। इसके तहत आदतन नशा अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने लोगों से भी अपील की कि नशे के कारोबार से जुड़ी कोई भी जानकारी पुलिस के साथ साझा करें। उन्होंने कहा कि सरकार नशे के खिलाफ कार्रवाई को आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रखेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *