![]()
हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए किसानों और खाप प्रतिनिधियों ने 3 घंटे तक 7 टोल बंद रखे। दोपहर 2 बजे के बाद किसानों ने सभी टोल खोल दिए। किसान संगठनों ने चेतावनी दी- 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर हांसी में सीएम नायब सैनी के प्रोग्राम का भी विरोध किया जाएगा। सुबह 6 बजे से ही किसान हांसी पुहंच जाएंगे। धरना कमेटी के मेंबर सुरेश कोथ ने एक दिन पहले ही कहा था, मुख्य आरोपी रमेश शर्मा विधायक देवेंद्र अत्री का रिश्तेदार है। उधर, शुक्रवार को किसानों के साथ खाप प्रतिनिधियों ने हिसार में लांधड़ी, चौधरीवास, अग्रोहा, हांसी में रामायण, बास और रोहतक में मकड़ौली और चांदी टोल बंद रखा। इस दौरान कुछ वाहन चालकों की किसानों से नोकझोंक भी हुई, वहीं कुछ किसान हाथ जोड़कर वाहन चालकों को लौटाते दिखे। प्रदर्शन को देखते हुए 300 पुलिसकर्मी टोल पर तैनात रहे। पुलिस की एक कंपनी को रिजर्व रखा गया। DSP किशोरी शर्मा का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान लोकल रूट से वाहन निकाले गए। 4 अगस्त को जीवन की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने हांसी निवासी सुमित उर्फ सूती खान और विवेक को गिरफ्तार किया। अभी तक 9 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। मुख्य आरोपी रमेश पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। रमेश की गिरफ्तारी के लिए किसानों ने टोल जाम किए। प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें देखिए:- 7 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम हिसार पुलिस अब तक मामले में भानु कुमार, गजेंद्र उर्फ गज्जू पंडित और साहिल समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी रमेश शर्मा अब भी फरार है, जिस पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। SP सिद्धांत जैन ने बताया कि पुलिस की 10 टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मुख्य आरोपी देश छोड़कर न भाग सके, इसके लिए लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी गई है और पुनर्वास के लिए रोजगार का आवेदन भी कराया गया है। धरना कमेटी सदस्य बोले- आरोपी BJP विधायक का रिश्तेदार धरना कमेटी के सदस्य सुरेश कोथ ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी उचाना से भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री का रिश्तेदार है और राजनीतिक शह के कारण ही वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। मामले में विधायक अत्री ने कहा- आरोपी रमेश शर्मा मेरे गांव कसूहन का है और 5वीं पीढ़ी का रिश्तेदार है। 35 साल पहले ही उसका परिवार हिसार शिफ्ट हो गया था। अगर इस मामले में मेरा सगा भाई या बेटा भी शामिल होता, तो मैं उसकी पैरवी नहीं करता। हमारे परिवार में मर्डर के आरोपी को बचाने वाले संस्कार नहीं हैं। प्रदर्शन के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइएं…
Source link
हिसार जीवन हत्याकांड, 3 घंटे बंद रहे 7 टोल:हुक्का लेकर बैठे रहे किसान संगठन, बोले- 15 अगस्त को CM के प्रोग्राम का विरोध करेंगे
