Headlines

हिसार में अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार:32 बोर की पिस्टल बरामद; नेटवर्क की जांच करेगी CIA




हिसार में अवैध हथियार तस्करी पर कार्रवाई करते हुए सीआईए टीम ने आदमपुर इलाके से एक आरोपी को 32 बोर के अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान राजस्थान के चूरू जिले की ढाणी गढ़ी निवासी संदीप के रूप में हुई है। सीआईए हिसार के प्रभारी पीएसआई कर्ण सिंह ने बताया कि एएसआई राममेहर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। इस जानकारी के आधार पर टीम ने कैनाल रेस्ट हाउस, नहर पुल आदमपुर के पास कार्रवाई की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। 32 बोर का अवैध पिस्टल बरामद पुलिस के मुताबिक, तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 32 बोर का अवैध पिस्टल मिला। पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आदमपुर थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं 25(1B)(a)-54-59 के तहत केस दर्ज किया गया है। CIA नेटवर्क की जांच कर रही सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे पूछताछ की जाएगी कि उसने पिस्टल कहां से खरीदा था। साथ ही, यह भी पता लगाया जाएगा कि इसे किसे बेचा जाना था और अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोग कौन हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *