![]()
हिसार के गांव किरतान में दिनदहाड़े एक घर में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर 55 हजार रुपए नकद और लाखों के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। वारदात का पता तब चला, जब मकान मालिक दोपहर में खेत से वापस लौटे। गांव किरतान निवासी सत्यवान ने बालसमंद थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह चिनाई का काम करते हैं। सुबह वह अपनी पत्नी भतेरी के साथ खेत में कपास चुनने गए थे। घर पर कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सत्यवान ने बताया कि दोपहर में जब वह अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचे तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने संदूक की जांच की तो उसमें रखी नकदी और गहने गायब मिले। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस शिकायत के मुताबिक, चोर संदूक से 55 हजार रुपए नकद, चांदी की तीन जोड़ी पाजेब, करीब दो तोले की सोने की कंठी, आधा तोला सोने की अंगूठी और आधा तोला सोने का तबीजी ले गए। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी हुए गहनों की कीमत लाखों रुपए में है। चोरी की सूचना मिलने के बाद बालसमंद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने सत्यवान की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Source link
हिसार में दिनदहाड़े मकान से लाखों की चोरी:खेत में काम करने गया दंपती, ताले तोड़कर घुसे चोर, 50 हजार, सोने-चांदी के जेवर ले गए
