Headlines

Korba Diesel Theft | Truck Driver Hits Scorpio Thieves CCTV Footage


चालक ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो धमकाया, हिम्मत दिखाकर ट्रेलर से स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर

कोरबा जिले में कटघोरा बाईपास पर खड़े ट्रेलरों से डीजल चोरी करने पहुंचे 6 से 7 बदमाशों का प्लान एक ट्रेलर चालक की हिम्मत के कारण फेल हो गया। बदमाश स्कॉर्पियो से पहुंचे थे और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से डीजल निकाल रहे थे। इसी दौरान चालक की नजर उन पर पड़

.

इसके बाद चालक ने हिम्मत दिखाते हुए अपना ट्रेलर स्टार्ट किया और बदमाशों की स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बदमाश मौके से भाग निकले, लेकिन अपनी स्कॉर्पियो वहीं छोड़ गए।

डीजल चोरी की पूरी घटना पास के पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में बदमाशों के स्कॉर्पियो से पहुंचने और ट्रेलरों से डीजल निकालने की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं।

तड़के स्कॉर्पियो से पहुंचे 6-7 बदमाश

जानकारी के अनुसार, घटना 2 सितम्बर सुबह तड़के कटघोरा बाईपास की है। यहां सड़क किनारे कई ट्रेलर खड़े थे। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो में सवार होकर 6 से 7 बदमाश मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने खड़े ट्रेलरों को निशाना बनाया और एक ट्रेलर से डीजल निकालना शुरू कर दिया। इसी दौरान ट्रेलर चालक की नजर उन पर पड़ गई।

चालक ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि बदमाशों ने उसे धमकाया। इसके बावजूद चालक पीछे नहीं हटा और उसने अपना ट्रेलर स्टार्ट कर दिया।

स्कॉर्पियो को ट्रेलर से मारी जोरदार टक्कर

बदमाशों को रोकने के प्रयास में चालक ने ट्रेलर से उनकी स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर होते ही बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई। सभी आरोपी मौके से भाग निकले और अपनी स्कॉर्पियो वहीं छोड़ गए। इस दौरान डीजल चोरी की कोशिश नाकाम हो गई।

पेट्रोल पंप के CCTV में कैद हुई पूरी घटना

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। पास के पेट्रोल पंप में लगे कैमरे में स्कॉर्पियो से बदमाशों के पहुंचने की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। फुटेज में बदमाश ट्रेलरों के आसपास घूमते और डीजल चोरी करते नजर आ रहे हैं। पुलिस अब इसी CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

स्कॉर्पियो और डीजल के कंटेनर जब्त

घटना के बाद ट्रेलर चालक ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से बदमाशों की स्कॉर्पियो और उसमें रखे डीजल के कंटेनर बरामद कर लिए। स्कॉर्पियो को जब्त कर थाने लाया गया है।

कटघोरा थाना इंचार्ज प्रेमचंद साहू ने बताया कि वाहन जब्त किया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की तलाश में आगे की कार्रवाई जारी है।

ट्रक चालकों और मालिकों में बढ़ी चिंता

इस घटना के बाद कटघोरा बाईपास पर ट्रक और ट्रेलर चालकों के बीच डीजल चोरी को लेकर चिंता बढ़ गई है। चालकों का कहना है कि बाईपास पर अक्सर डीजल चोरी की घटनाएं होती रहती हैं।

बताया जा रहा है कि इसी गिरोह ने पाली थाना क्षेत्र में भी डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, इस मामले में आरोपियों की पहचान और उनकी संलिप्तता की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस ने गाड़ी और डीजल कंटेनर जब्त किए

पुलिस ने गाड़ी और डीजल कंटेनर जब्त किए

चालक की हिम्मत से चोरी का प्लान हुआ फेल

इस घटना में बदमाशों की संख्या 6 से 7 बताई जा रही है और वे एक साथ स्कॉर्पियो में पहुंचे थे। इसके बावजूद ट्रेलर चालक ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

चालक की तत्परता के चलते बदमाश डीजल लेकर फरार नहीं हो सके। टक्कर के बाद उन्हें अपनी स्कॉर्पियो तक छोड़कर भागना पड़ा। अब पुलिस CCTV फुटेज और जब्त वाहन के आधार पर पूरे गिरोह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *