Headlines

हुड्डा ने हरियाणा चुनाव के आंकड़ों पर उठाए सवाल:कुरुक्षेत्र में दीपेंद्र बोले-सिर्फ वोट नहीं, पूरी सरकार चोरी हुई, दोबारा चुनाव कराने की मांग




कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में आज देर शाम कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में मतदान और नतीजों को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने BJP और चुनाव आयोग की मिलीभगत का आरोप लगाया। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में सिर्फ वोटों की चोरी नहीं हुई, बल्कि पूरी सरकार चोरी की गई। इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और हरियाणा में दोबारा चुनाव कराने की मांग भी दोहराई। हुड्डा ने दावा किया कि चुनाव के दिन शाम को करीब 61 प्रतिशत पोलिंग दिखाई गई, जबकि अंतिम आंकड़ा 67.90 प्रतिशत पहुंच गया। यह कैसे हुआ या फिर कैसे किया गया। EVM पर फिर उठाए सवाल हुड्डा ने कहा कि काउंटिंग के दौरान कांग्रेस ने पोस्टल बैलेट में 90 में से 75 सीटों पर बढ़त दर्ज करने का दावा किया। सवाल उठाया कि जब पोस्टल बैलेट में कांग्रेस इतनी सीटों पर आगे थी तो EVM की गिनती के बाद तस्वीर पूरी तरह कैसे बदल गई। 90 में से 74 सीटों पर कांग्रेस को BJP से ज्यादा पोस्टल बैलेट मिले थे। ‘3 सीजन बाद भी ₹3100 का वादा अधूरा’ हुड्डा ने कहा कि सीएम नायब सैनी ने 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले PR धान का भाव ₹3,100 प्रति क्विंटल करने का वादा किया था। 3 सीजन बीतने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ। आरोप लगाया कि किसानों को MSP से कम भाव पर धान बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई जगह ₹200 से ₹400 तक कट लगाकर कच्ची पर्चियों पर धान बिक रहा है। पंजाब में MSP का वादा, हरियाणा में ₹3100 क्यों नहीं?’ हुड्डा ने सीएम नायब सैनी के पंजाब में किए जा रहे MSP संबंधी वादों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सीएम पंजाब में किसानों की फसल MSP पर खरीदने की बात कर रहे हैं, जबकि हरियाणा में किसानों से किया गया अपना पुराना वादा पूरा नहीं हुआ। सरकार को धान की MSP बढ़ानी चाहिए। अगर MSP नहीं बढ़ाई जाती तो पिछली हुड्डा सरकार की तर्ज पर ₹700 प्रति क्विंटल बोनस दिया जाए, ताकि किसानों को धान का भाव ₹3,100 प्रति क्विंटल मिल सके। आरोप लगाया कि BJP सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी, नशा, अपराध, भ्रष्टाचार और युवाओं का विदेश पलायन बढ़ा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *