Headlines

होशियारपुर में ट्रैक्टर चालक ने साइकिल सवार बुजुर्ग कुचला:CCTV, रेत बजरी लादकर आ रहा चालक, हादसे के बाद वहीं छोड़कर फरार




होशियारपुर के गढ़शंकर-नंगल मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर ड्राइवर ने साइकिल सवार को कुचल दिया। घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे की है। मौके पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना का सीटीटीवी भी सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि साइकिल सवार रोड के साइड पर जा रहा है। पीछे से रेत-बजरी लदा ट्रैक्टर ट्राली आते हैं और साइकल सवार को टक्कर मार देते हैं। साइकिल सवार के ऊपर से ट्रैक्टर का टायर गुजर जाता है। मृतक की पहचान कश्मीरी लाल (पुत्र सगली राम), निवासी संतोख नगर, गढ़शंकर के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि कश्मीरी लाल अपने साइकिल पर सवार होकर नंगल रोड से शहर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और उनके ऊपर से निकल गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कश्मीरी लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोग, घायल को अस्पताल पहुंचाया
हादसे के बाद मार्केट के लोग एकत्रित हो गए और घायल को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर गंभीर हालत में गढ़शंकर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे ब्राड डेड डिक्लेयर कर दिया। लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी थाना गढ़शंकर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
घटना के बाद लोगों में आक्रोश
सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस रोड पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस का कोई भी उच्च अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *