![]()
झज्जर पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA झज्जर की टीम ने हिमाचल प्रदेश निवासी एक आरोपी को 1 किलो 35 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई डीसीपी क्राइम शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए CIA झज्जर की टीम को सूचना मिली थी कि झज्जर-गुरुग्राम रोड पर एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर निगरानी शुरू की। कुछ समय बाद पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान काहन सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। तलाशी में बरामद हुई 1 किलो 35 ग्राम चरस पुलिस के अनुसार, नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 35 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। रिमांड पर लेकर नेटवर्क की जांच आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से बरामद चरस की सप्लाई के स्रोत और उससे जुड़े नशा तस्करी के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
Source link
1 किलो चरस के साथ हिमाचल प्रदेश का आरोपी गिरफ्तार:झज्जर-गुरुग्राम रोड पर नशा बेचने की फिराक में घूम रहा था आरोपी, CIA झज्जर ने गुप्त सूचना पर दबोचा
