Headlines

10 रुपये के विवाद में गई महिला की जान:टांगी से किया हमला, इलाज के दौरान मौत; गोपालगंज में 6 गिरफ्तार




गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के मठगौतम गांव में 10 रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल एक महिला की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान किशोर मुसहर की 33 वर्षीय पत्नी पान देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, स्वयं सहायता समूह में 10 रुपये जमा करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई
आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने टांगी से पान देवी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि, परिजन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच महिला का अंतिम संस्कार पुलिस के आश्वासन के बाद लगभग 12 घंटे बाद थानाध्यक्ष विभा कुमारी के नेतृत्व में एएसआई पवन कुमार और पुलिस बल की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच महिला का अंतिम संस्कार कराया गया। मृतका अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई हैं। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इस दौरान स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सत्य प्रकाश सिंह सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *