![]()
फिरोजाबाद पुलिस ने तीन माह पूर्व हुई 10 लाख रुपये की लूट की घटना का खुलासा शनिवार शाम 5 बजे कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर लूटी गई रकम में से 1,79,500 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। यह घटना 27 अप्रैल को सिरसागंज थाना क्षेत्र में हुई थी। सराय शेख गांव निवासी बंटी कुमार इटावा रोड स्थित गणेश ट्रेडर्स बीज भंडार से 10 लाख रुपये लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा करने जा रहे थे। अध्यापक नगर के पास पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बंटी के सड़क पर गिरते ही बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और बाइक से फरार हो गए। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास लगे करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन शुरुआती दौर में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा था। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने घटना में शामिल सुनील और मुकेश सैनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ और रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर लूट की रकम में से 1,79,500 रुपये तथा वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं, लूट में शामिल अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
Source link
10 लाख की लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार:1.79 लाख रुपये और बाइक बरामद; 150 CCTV फुटेज खंगाले
