![]()
फर्रुखाबाद जिले के कम्पिल में 100 साल पुराना रामलीला महोत्सव चल रहा है। बुधवार रात यहां भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकाली गई। इसमें काली का अखाड़ा लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा। शिव बारात बुधवार रात 8 बजे रामलीला मैदान से शुरू हुई और देर रात 12 बजे वहीं वापस आकर खत्म हुई। कम्पिल में हर साल एकादशी से रामलीला शुरू होती है। दिन में स्थानीय कलाकार और रात में बाहर से आए कलाकार मंचन करते हैं। बारात में भगवान गणेश और कृष्ण की झांकियां थीं। बैंड बाजा और डीजे भी बज रहे थे। भगवान शंकर रथनुमा झांकी पर सवार थे। बारात रामलीला मैदान से शुरू होकर थाने, मुख्य बाजार और गंगा रोड से होते हुए रामेश्वर नाथ मंदिर पहुंची और फिर रामलीला मैदान पर संपन्न हुई। बड़ी संख्या में लोग बारात देखने पहुंचे थे। जगह-जगह आरती उतारी गई। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात था। रामलीला कमेटी ने कई लोगों को सम्मानित भी किया।
Source link
100 साल पुरानी रामलीला में शिव बारात धूमधाम से निकली:काली का अखाड़ा सहित अन्य की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
