- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (13 September 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रविवार, 13 सितंबर को कई राशियों के लिए कामकाज और आर्थिक मामलों में अच्छे मौके बनेंगे। वृष राशि के लोगों को दूर की पार्टियों से मुनाफे वाले ऑर्डर मिल सकते हैं। मिथुन के रुके कारोबारी कामों में तेजी आएगी। सिंह राशि के लोगों की इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं।
तुला राशि के नौकरीपेशा लोग टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। मकर राशि के लोगों को नौकरी के नए अवसर या ऑफर मिल सकते हैं। कुंभ राशि वालों को प्रॉपर्टी के बिजनेस में अच्छी डील मिलने की संभावना है। मीन राशि के लोगों के फाइनेंस और प्रॉपर्टी से जुडे काम आगे बढ सकते हैं।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष -पॉजिटिव- किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात रोजमर्रा के तनाव से राहत देगी। इससे आप निश्चिंत होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। कुछ समय एकांत या आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। विद्यार्थी पढाई या प्रतियोगिता को लेकर बहुत सजग रहेंगे। नेगेटिव- जरा सा क्रोध भी बनते काम बिगाड सकता है। कुछ समय आत्मचिंतन और मनन में जरूर लगाएं, इससे आत्मविश्वास बढेगा। अनजान लोगों से ज्यादा नजदीकियां न बढाएं।
व्यवसाय- कारोबार में विस्तार की योजनाएं बनेंगी और उन्हें शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन सावधानी आपको बडे नुकसान से बचाएगी। प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे लोगों को मनपसंद प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। मित्रों से मुलाकात दिन को और खुशनुमा बनाएगी। स्वास्थ्य- पेट से जुडी कुछ परेशानी हो सकती है। इसकी मुख्य वजह असंतुलित दिनचर्या रहेगी। मौसम के मुताबिक खानपान रखें। भाग्यशाली रंग– पीला, भाग्यशाली अंक- 3
वृष – पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियों में आपकी भागीदारी रहेगी। तरक्की का नया रास्ता खुल सकता है, लेकिन इसके लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। विद्यार्थियों को उम्मीद के मुताबिक नतीजे मिलने से खुशी और सुकून मिलेगा। नेगेटिव- भविष्य की चिंता छोडकर वर्तमान कामों पर ध्यान दें। कोई महत्वपूर्ण वस्तु कहीं रखकर भूल सकते हैं या खो सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। फैसले भावनाओं के बजाय समझदारी से लें।
व्यवसाय- कारोबार में क्वालिटी बेहतर करने की जरूरत है। दूरदराज की पार्टियों से अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं और इनसे अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को भी निकट भविष्य में तरक्की के अच्छे मौके मिल सकते हैं। लव- पारिवारिक समस्याओं को समय रहते सुलझा लें, वरना परिस्थितियां बिगड सकती हैं। बेकार के प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें। स्वास्थ्य- इंफेक्शन या सूजन जैसी परेशानी हो सकती है। किसी भी समस्या को हल्के में न लें और समय पर इलाज करवाएं। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1
मिथुन -पॉजिटिव- महत्वपूर्ण कामों को प्राथमिकता दें और अपनी प्रतिभा व क्षमताओं को पहचानें। इससे व्यक्तित्व में निखार आएगा और समाज में आपकी छवि बेहतर होगी। प्रॉपर्टी से जुडा कोई काम पूरा हो सकता है। नेगेटिव- मौज-मस्ती में ज्यादा समय बिताने से महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार से पारिवारिक मुद्दे पर कहासुनी हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से बात संभल सकती है। खर्च के मामले में ज्यादा उदारता न दिखाएं।
व्यवसाय- कारोबार में आ रही बाधाएं दूर होंगी और रुके कामों में तेजी आएगी। अपना पूरा ध्यान व्यवसाय पर रखें। नए ऑर्डर मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। लव- परिवार के साथ मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और शारीरिक कमजोरी जैसी समस्या महसूस हो सकती है। अपने ऊपर काम का ज्यादा बोझ न लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क – पॉजिटिव- व्यक्तिगत मामलों में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें। आपके अपने फैसले ज्यादा फायदेमंद रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बना रहेगा। विद्यार्थी नए सत्र की पढाई को लेकर उत्साहित रहेंगे। धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- बडा फैसला लेते समय दिल और दिमाग के बीच संतुलन रखें। जल्दबाजी में किया गया काम नुकसान दे सकता है। दूसरों की मदद करते समय अपने समय और क्षमता का भी ध्यान रखें, वरना आपके जरूरी काम रुक सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबार में नया काम शुरू करने से पहले दोबारा सोच-विचार करें। फिलहाल जो काम चल रहा है, उसी पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। लव- दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात खुशी देगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। स्वास्थ्य- वाहन से या गिरने की वजह से चोट लगने की आशंका है। सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4
सिंह – पॉजिटिव- पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका अच्छा योगदान रहेगा। कार्यकुशलता और योग्यता की सराहना होगी। अपनी रुचि के रचनात्मक कामों में कुछ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव- फिलहाल अनावश्यक यात्रा और ज्यादा आवाजाही से बचें। अधिकतर समय घर पर बिताना बेहतर रहेगा। किसी बात पर विवाद होने की आशंका है। फाइनेंस से जुडी चिंता भी रह सकती है।
व्यवसाय- भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यप्रणाली बेहतर रहेगी और उत्पादन क्षमता बढेगी। इससे जल्दी ही लाभदायक परिस्थितियां बन सकती हैं। महत्वपूर्ण फैसले खुद लेना बेहतर रहेगा। अलग-अलग स्रोतों से आय होने की संभावना है। लव- पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादें ताजा करेगी। घर में आपसी तालमेल और प्रेम बना रहेगा। अविवाहित लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य- मानसिक शांति के लिए कुछ समय प्रकृति के बीच बिताएं और सकारात्मक बने रहें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4
कन्या – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुकून भरी रहेगी। अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करें। सामाजिक संपर्क का दायरा बढेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से आत्मिक सुकून मिलेगा और तनाव कम होने से अपने काम पर बेहतर ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव- बिना वजह मन में उदासी रह सकती है। क्रोध और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें। किसी रिश्तेदार या पडोसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें।
व्यवसाय- समय उपलब्धियों वाला है। पूरी मेहनत और ऊर्जा अपने काम में लगाएं। किसी पडोसी कारोबारी से विवाद होने की आशंका है, इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। लव- आपके प्रयासों से पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासित रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका के बीच अहम आने से दूरियां बढ सकती हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना जरूरी है। छोटी सी लापरवाही भी परेशानी बढा सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
तुला – पॉजिटिव- भावनाओं के बजाय व्यावहारिक होकर काम करने का समय है। सूझबूझ और योग्यता से ऐसा काम पूरा कर सकते हैं, जिस पर आपको खुद गर्व होगा। समाज और नजदीकी रिश्तेदारों के बीच आपका प्रभाव बना रहेगा। नेगेटिव- किसी पुरानी नकारात्मक बात को वर्तमान पर हावी न होने दें। इससे केवल तनाव और चिंता बढेगी। अपनी पसंद के कामों में समय बिताने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें।
व्यवसाय- कारोबार में विस्तार की योजना पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। रुका हुआ आय का कोई स्रोत फिर शुरू हो सकता है। फिलहाल नया निवेश करने से बचें। नौकरी में टारगेट पूरा करने में सफलता मिलेगी। लव- परिवार के लोगों के बीच प्रेम बना रहेगा और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूरी रखें। स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान से बचें। पेट की परेशानी दिनचर्या प्रभावित कर सकती है। ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाते रहें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक – पॉजिटिव- लंबे समय से चल रहे किसी खास प्रयास में सफलता मिलेगी और काम मन मुताबिक तरीके से पूरा हो सकता है। ऊर्जा और आत्मविश्वास बढेगा। कार्यक्षमता में भी सुधार होगा। युवाओं की कोई महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। नेगेटिव- स्थान परिवर्तन से जुडी गतिविधियों को लेकर तनाव हो सकता है। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मधुर तालमेल रखने से समस्याएं काफी हद तक सुलझ जाएंगी। धैर्य और संयम बनाए रखें।
व्यवसाय- कारोबार की कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी और आपके फैसले सही साबित होंगे। ऑफिशियल फाइलें और पेपर वर्क समय पर पूरा कर लें, वरना परेशानी हो सकती है। ऑफिस के काम भी तय समय पर पूरे करें। लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। दोस्तों के साथ भी मौज-मस्ती का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- अपनी क्षमता से ज्यादा काम का बोझ न लें। थकान की वजह से सिरदर्द और बेचैनी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
धनु – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति सुकून देने वाली है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। आत्मचिंतन और मनन से मानसिक शांति मिलेगी। किसी भी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। कोई सरकारी मामला उलझा हुआ है तो उसका समाधान मिल सकता है। नेगेटिव- कुछ ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं, जिनमें कटौती करना मुश्किल होगा। बजट को लेकर लापरवाही न करें। गुस्सा और जल्दबाजी आपके साथ परिवार के लिए भी परेशानी खडी कर सकती है। इन आदतों पर नियंत्रण रखें।
व्यवसाय- कारोबार में प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। परेशानी आने पर शांत तरीके से समाधान निकालें। ऑफिस का काम करते समय सावधानी रखें, छोटी गलती भी मुश्किल बढा सकती है। लव- लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यवहार में भी मधुरता रखें, वरना प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य- कभी-कभी मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना चाहिए। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
मकर – पॉजिटिव- भूमि या किसी पॉलिसी में पैसा लगाने की योजना है तो दिन अनुकूल है। नजदीकी रिश्तेदार के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत होगी, जिसके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। परिवार के साथ खरीदारी का कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- बच्चों का आत्मविश्वास और मनोबल बढाने के लिए उनके साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। कोई भी फैसला लेने से पहले हर पहलू पर अच्छी तरह विचार करें। युवा समय बर्बाद करने के बजाय भविष्य की योजना बनाने पर ध्यान दें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर आपकी मौजूदगी जरूरी रहेगी। कर्मचारियों की किसी गतिविधि से नुकसान हो सकता है। नौकरी में नए अवसर या ऑफर मिलने के योग हैं। बदलाव का फैसला लेने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें। लव- परिवार और जीवनसाथी का सहयोग घर का माहौल अच्छा बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। स्वास्थ्य- प्राणायाम और योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। खांसी, जुकाम या बुखार जैसी मौसमी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
कुंभ – पॉजिटिव- समय अनुकूल है और इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने की कोशिश करें। किसी महत्वपूर्ण काम में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो परिस्थितियां अनुकूल हैं। इस दिशा में गंभीरता से काम कर सकते हैं। घर की सुख-सुविधाओं से जुडी चीजों की खरीदारी भी होगी। नेगेटिव- कोई बडा फैसला फिलहाल टालना बेहतर रहेगा, क्योंकि दुविधा की स्थिति बन सकती है। बजट से ज्यादा खर्च तनाव दे सकता है। बेकार के कामों में समय खराब करने के बजाय अपनी दिनचर्या को प्राथमिकता दें।
व्यवसाय- कारोबार की स्थिति में सुधार आएगा। नए प्रोजेक्ट में ठोस और महत्वपूर्ण फैसला लेना फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी से जुडे व्यवसाय में अच्छी डील होने की संभावना है। ऑफिस में किसी सहयोगी से विवाद हो सकता है। लव- जीवनसाथी का सहयोग तनाव कम करेगा और आपसी संबंधों में मधुरता बढेगी। प्रेम प्रसंग की वजह से करियर प्रभावित न होने दें। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम की समस्या चल रही है तो इसे हल्के में न लें। लापरवाही नुकसान दे सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8
मीन – पॉजिटिव- संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। फाइनेंस से जुडे महत्वपूर्ण फैसले पर विचार होगा और इसके सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुडा काम भी बनने की संभावना है। नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति में धैर्य न खोएं। कोई पुरानी समस्या या विवाद फिर सामने आ सकता है, लेकिन बातचीत से समाधान भी मिल जाएगा। किसी गैरकानूनी काम में रुचि न लें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर मौजूद रहकर सभी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। मार्केटिंग से जुडे काम फिलहाल टाल दें। कारोबार के विस्तार की योजनाओं को गंभीरता से लें। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड सकती है। लव- पति-पत्नी के आपसी सहयोग से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है। स्वास्थ्य- अच्छी दिनचर्या और संतुलित खानपान से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ व ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

