![]()
शामली जिले के टिटौली गांव में शुक्रवार रात चोरों ने सात किसानों के नलकूपों से स्टार्टर, केबल और कटआउट समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह खेत पर पहुंचे किसानों को इस घटना का पता चला। लगातार हो रही नलकूप चोरी की घटनाओं को लेकर किसानों में रोष है। चोरों ने किसान राजीव कुमार, अनिल, धर्मेंद्र, मांगेराम, विनोद, प्रवीण और राहुल के नलकूपों को निशाना बनाया। उन्होंने नलकूपों में तोड़फोड़ कर सामान निकाला। किसानों को सुबह नलकूपों के ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। इसके बाद आसपास के किसानों को भी वारदात की जानकारी दी गई। पीड़ित किसानों ने आदर्श मंडी थाने में पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि नलकूपों पर लगातार चोरी हो रही है, लेकिन इन घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है।
पिछले दो दिनों में कुल 11 नलकूपों से चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। टिटौली की घटना से एक दिन पहले बृहस्पतिवार रात शहर कोतवाली क्षेत्र के लिसाढ़ गांव में भी चार नलकूपों से चोरी हुई थी। चोर किसान संसार सिंह, रामपाल, ब्रह्मपाल और राममेहर सिंह के नलकूपों से कीमती सामान ले गए थे। चारों किसानों ने शहर कोतवाली में शिकायत दी थी। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि नलकूपों से चोरी के मामलों की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर इन वारदातों का खुलासा किया जाएगा।
Source link
एक ही रात में सात नलकूपों से चोरी:चोर स्टार्टर-केबल और कटआउट समेत अन्य कीमती सामान ले गए
