![]()
बोकारो थर्मल के गोविंदपुर परियोजना परिसर में शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने 18 हजार रुपए रिश्वत लेते दो कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सीबीआई टीम दोनों कर्मचारियों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। गिरफ्तार कर्मचारियों की पहचान CMPF डीलिंग क्लर्क मेघलाल महतो और पेंशन डीलिंग क्लर्क मोहम्मद इम्तियाज के रूप में हुई है। दोनों ही क्लर्क के पद पर थे। परियोजना परिसर में कार्रवाई की सीबीआई को दोनों कर्मचारियों के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने शुक्रवार को योजनाबद्ध तरीके से परियोजना परिसर में कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता से काम कराने के बदले दोनों ने 18 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के आधार पर सीबीआई टीम ने जाल बिछाया और तय रकम के साथ उन्हें रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की इस कार्रवाई से परियोजना परिसर में कर्मचारियों के बीच हलचल मच गई। टीम ने जरूरी दस्तावेजों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की। हालांकि, छापेमारी में क्या-क्या सामान जब्त हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई टीम दोनों कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। मामले की आगे की जांच के बाद ही रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने की संभावना है। सीबीआई की इस कार्रवाई को लेकर परियोजना परिसर में पूरे दिन चर्चा होती रही।
Source link
18 हजार रुपए रिश्वत लेते दो क्लर्क गिरफ्तार:सीबीआई ने बोकारो थर्मल की गोविंदपुर परियोजना में छापा मारा
