Headlines

Meerut DJ Height Controversy | Youth Protest Against Police in Lalkurti


शुभम | मेरठ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में डीजे की हाइट को लेकर हंगामा हो गया। गुस्साए युवाओं ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। उनका आरोप था कि भाजपा सरकार में भी हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान नहीं है, जहां हिंदुओं के त्योहार पर डीजे बजाने पर रोक लगाई जा रही है।

पुलिस ने करीब 15 से 20 डीजे कैंटर की हाइट नापी। इनमें से किसी ने भी तय मानक पूरे नहीं किए थे, क्योंकि डीजे की हाइट ज्यादा थी। इसी वजह से पुलिस ने उन्हें रोका था, लेकिन युवाओं के हंगामे के बाद डीजे को एंट्री दे दी गई।

लालकुर्ती क्षेत्र में जन्माष्टमी के बाद श्री कृष्ण छठी का आयोजन होता है। यह आयोजन पंचायती मंदिर समिति करती है। शोभायात्रा में शामिल होने वाली झांकियों की लिस्ट पहले ही समिति और संबंधित थाने को दे दी जाती है। इतनी व्यवस्था के बावजूद डीजे की एंट्री को लेकर लालकुर्ती में फिर से हंगामा हुआ।

पुलिस ने जैसे ही बड़ी संख्या में डीजे को अंदर जाने से रोका, युवाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि पुलिस जमीन से डीजे की हाइट नाप रही है, जबकि कैंटर खुद दो से तीन फीट ऊंचा होता है। ऐसे में तय मानक पूरे करना मुश्किल है।

डीजे को लेकर लालकुर्ती और शहर के दूसरे इलाकों में पहले भी विवाद हो चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस ने पहले से कोई तैयारी नहीं की थी। डीजे के इस कंपटीशन को देखने के लिए आसपास के कई युवा भी वहां पहुंच गए, जिससे शहर के माल रोड पर भारी जाम लग गया।

शोभायात्रा में झांकी शामिल करने वाले युवाओं ने बताया कि पुलिस उन पर दबाव बना रही है। उनके मुचलके पहले ही भरवा लिए गए हैं, इसके बावजूद पुलिस उन्हें शोभायात्रा में शामिल नहीं होने दे रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *