Headlines

213 विद्यार्थियों और कर्मियों की हुई मुफ्त जांच:एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में लगा स्वास्थ्य शिविर




भारत विकास परिषद की ओर से देशव्यापी ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के तहत जागृति विहार स्थित बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। लाल पैथ लैब के सहयोग से आयोजित शिविर में 213 विद्यार्थियों और विद्यालय कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, यूरिक एसिड, कैल्शियम सहित रक्त संबंधी विभिन्न जांचों के लिए नमूने लिए गए। विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों और विद्यालय कर्मचारियों ने भी स्वास्थ्य जांच कराई। लाल पैथ लैब के राकेश कुमार, संदीप तोमर, अजय मल्होत्रा, नैंसी ठाकुर और बिलाल ने सहयोग किया। शाखा की महिला सहभागिता प्रभारी मंजुल आर्य के संयोजन में हुए शिविर में सेवा प्रभारी डॉ. एसके तंवर ने अभिभावकों और विद्यालय कर्मियों की सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं पर परामर्श दिया। उन्होंने आवश्यक सावधानियों और उपचार के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में डीके त्यागी, शिक्षा तंवर, केपी उपाध्याय और बीडी शर्मा का सहयोग रहा। विद्यालय प्रशासन ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग किया। शाखा की ओर से विद्यालय की प्राचार्य डॉ. बिंदु शर्मा, सोनिया सहित अन्य सहयोगियों का आभार जताया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *