Headlines

25 लाख का इनामी नक्सली अजय महतो गिरफ्तार:240 मामलों में था वांछित, 21 साल से था सक्रिय; चार राज्यों की पुलिस को थी तलाश




गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ की कोबरा-209 बटालियन को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के स्पेशल एरिया कमेटी (SAC) के शीर्ष कमांडर और 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ मोछू उर्फ टाइगर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ झारखंड के विभिन्न जिलों में हत्या, आईईडी विस्फोट, सुरक्षाबलों पर हमले, सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने और लेवी वसूली सहित 240 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। टाइगर एक करोड़ रुपए के इनामी माओवादी नेता मिसिर बेसरा का करीबी सहयोगी माना जाता है। कई बड़े हमलों की साजिश रचने का आरोप
अजय महतो झारखंड, बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था। गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग के सीमावर्ती इलाकों में हुए कई बड़े हमलों की साजिश रचने का आरोप है। सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला, ग्रामीणों को पुलिस मुखबिर बताकर उनकी हत्या, आईईडी ब्लास्ट कराना, विस्फोटक लूटना, सड़क निर्माण में लगे ठेकेदारों से लेवी वसूलना उसकी पहचान रही है। गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने शनिवार को बताया कि 17 जुलाई को खुखरा थाना क्षेत्र के हरलाडीह ओपी अंतर्गत जंगलों में नक्सलियों की गतिविधि की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर गिरिडीह पुलिस और कोबरा-209 बटालियन ने संयुक्त विशेष अभियान चलाया। पारसनाथ क्षेत्र का एरिया कमांडर भी रह चुका
तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर ग्राम पिपराडीह (खवासटांड़ टोला) के घने जंगल की घेराबंदी कर भागने की कोशिश कर रहे अजय महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि अजय महतो वर्ष 2005 से नक्सली संगठन में सक्रिय था। शुरुआत में वह दस्ता सदस्य रहा और बाद में संगठन में उसकी जिम्मेदारी लेवी वसूली, हथियार व विस्फोटक जुटाने तथा बड़े नक्सली हमलों की योजना बनाने की थी। वह पारसनाथ, झुमड़ा पहाड़, लुगू पहाड़ और सारंडा क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय रहा तथा पूर्व में पारसनाथ क्षेत्र का एरिया कमांडर भी रह चुका है। पुलिस के अनुसार, अजय महतो कई चर्चित नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। गिरिडीह जिले में उसके खिलाफ 68 मामले दर्ज हैं, जबकि पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, चतरा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और सरायकेला सहित अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में मामले दर्ज हैं। एसपी डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि अजय महतो की गिरफ्तारी माओवादी संगठन के लिए बड़ा झटका है और इससे पारसनाथ जोन समेत पूरे झारखंड में नक्सल नेटवर्क कमजोर होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *