Headlines

30 लाख के दो चेकडैम पहली बारिश में बहे:ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से शिकायत की, घटिया निर्माण की जांच की मांग




सिंगरौली जिले की बेलगांव ग्राम पंचायत में करीब 30 लाख रुपए की लागत से बने दो चेकडैम पहली ही बारिश में बह गए। मामले में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को शिकायत देकर निर्माण की गुणवत्ता, पैसों के इस्तेमाल और मजदूरों के बकाया भुगतान की जांच कराने की मांग की है। 15-15 लाख की लागत से बने थे दोनों चेकडैम शिकायत के अनुसार, हाड़ीहिया नाला पर करीब 15-15 लाख रुपए की लागत से दोनों चेकडैम बनाए गए थे। आरोप है कि निर्माण पूरा होने के कुछ ही महीनों बाद पहली बारिश में ही दोनों ढांचे टूट गए, जिससे शासन को लाखों रुपए का नुकसान हुआ और ग्रामीणों को परियोजना का लाभ नहीं मिल सका। घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप शिकायतकर्ता महेश कुमार प्रजापति का आरोप है कि निर्माण में न तो लोहे की सरिया का उपयोग किया गया और न ही गुणवत्तापूर्ण सामग्री लगाई गई। इसी कारण चेकडैम पहली बारिश का दबाव नहीं झेल सके। उन्होंने पूरे मामले की तकनीकी और वित्तीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रिकॉर्ड जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग शिकायत में स्वीकृति, प्राक्कलन, माप पुस्तिका (एमबी), गुणवत्ता परीक्षण रिपोर्ट, बिल, वाउचर और भुगतान संबंधी अभिलेखों की जांच की मांग की गई है। साथ ही तत्कालीन सरपंच सुरेंद्र सिंह, पंचायत सचिव शिवराज सिंह और रोजगार सहायक जगजीवन जायसवाल की भूमिका की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि यदि सात दिनों के भीतर निष्पक्ष जांच शुरू नहीं हुई, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे। इस मामले में समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *