Headlines

31 जुलाई से 30 अगस्त तक चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल:सावन में बाबा की नगरी जाना आसान, समस्तीपुर रेलवे मंडल प्रशासन 3 लोकेशन से चलाएगा स्पेशल ट्रेन




श्रावणी मेले में इस बार समस्तीपुर से देवघर जाना आसान होगा। समस्तीपुर रेलवे मंडल प्रशासन ने 31 जुलाई से आगामी 30 अगस्त तक रेलवे मंडल के 3 अलग-अलग स्थान से श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। जिसमें से दो ट्रेनों का परिचालन समस्तीपुर के रास्ते होगा, जबकि एक ट्रेन राघोपुर से चलेगी। रेलवे मंडल की मीडिया प्रभारी आरके सिंह की ओर से विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि 31 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है जिस कारण उत्तर बिहार के जिलों से बड़ी संख्या में लोग देवघर जाकर बैजनाथ धाम में महादेव पर जलाभिषेक करते हैं। जिस कारण ट्रेनों में भीड़ भी बढ़ जाती है। भीड़ को देखते हुए श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन रेलवे मंडल चलाने जा रही है। श्रावणी मेला में इन रूटों से चलेगी स्पेशल ट्रेन 1- गाड़ी सं. 05597/ 05598 जयनगर-आसनसोल-जयनगर के बीच चलाई जाएगी। ये ट्रेन मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह के रास्ते 31 जुलाई से 30 अगस्त तक सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी। जयनगर से ये ट्रेन रात के 9 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 7 बजकर 42 मिनट पर जसीडीह समेत अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 11.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी सं. 05598 आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन बुधवार, शनिवार एवं सोमवार को आसनसोल से दोपहर 1 बजे खुलकर जसीडीह समेत अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन सुबह 6 बजे जयनगर पहुंचेगी। 2- गाड़ी सं. 05545/05546 रक्सौल-देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, जमालपुर, भागलपुर के रास्ते सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को रक्सौल से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए शाम को 5 बजकर 5 मिनट पर देवघर पहुंचेगी। वापसी में ये गाड़ी सं. 05546 रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को देवघर से 18.05 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 11.40 बजे रक्सौल पहुंचेगी। राघोपुर देवघर के बीच भी चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 3- ट्रेन संख्या 05573/05574 राघोपुर- देवघर-राघोपुर श्रावणी मेला स्पेशल सुपौल, सहरसा, मानसी, खगड़िया, मुंगेर, सुलतानगंज, भागलपुर के रास्ते 28 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रतिदिन राघोपुर से 02.50 बजे खुलकर 03.03 बजे सरायगढ़, 03.38 बजे सुपौल, 04.30 बजे सहरसा, 05.00 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 05.50 बजे मानसी, 06.00 बजे खगड़िया, 06.18 बजे सबदलपुर, 06.40 बजे मुंगेर, 07.48 बजे सुलतानगंज, 08.30 बजे भागलपुर रूकते हुए 11.20 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 05574 देवघर से 11.35 बजे खुलकर 14.20 बजे भागलपुर, 14.55 बजे सुलतानगंज, 16.25 बजे मुंगेर, 17.25 बजे सबदलपुर, 17.50 बजे खगड़िया, 18.16 बजे मानसी, 18.53 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 20.40 बजे सहरसा, 21.26 बजे सुपौल, 22.15 बजे सरायगढ़ रूकते हुए 22.50 बजे राघोपुर पहुंचेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *