![]()
बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के असर से छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे तक मौसम बिगड़ा रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस बीच बारिश से जुड़े हादसे भी लगातार सामने आ रहे हैं। दुर्ग में अलग-अलग डूबने की घटनाओं में 3 युवाओं की मौत हो गई, जबकि सारंगढ़-बरमकेला में लाट नाले में बही कार में सवार पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी का 36 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। दोनों की तलाश जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में रायपुर और बिलासपुर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। प्रदेश में अब तक मानसून की बारिश सामान्य से 21% कम दर्ज की गई है। पहले ये तस्वीरें देखिए… रायपुर में कैसा रहेगा मौसम आज (28 जुलाई) रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने, रुक-रुक कर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 24°C रह सकता है।
Source link
छत्तीसगढ़ में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट:बंगाल में बने डीप डिप्रेशन का असर, सारंगढ़ में पूर्व सरपंच और पत्नी 36 घंटे से लापता
